लिवर कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ सर्जरी के बाद हुई इमोशनल, सिस्ट रिकरेंस से डरी एक्ट्रेस। जानें उनकी हेल्थ अपडेट।

Dipika Kakar Cyst Recurrence: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। लिवर कैंसर के इलाज के बीच हाल ही में हुई सिस्ट सर्जरी के बाद अपना दर्द साझा करते हुए एक्ट्रेस भावुक नजर आई।

दीपिका ने बताया कि सिस्ट दोबारा आने से वह काफी डर गई थी। उन्होंने कहा कि 1.3 सेमी का छोटा सा सिस्ट ने भी उन्हें मानसिक रूप से हिला कर रख दिया।

ब्लड रिपोर्ट ने दी राहत

दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनकी ब्लड रिपोर्ट सामान्य आई है। रिपोर्ट लगभग पहले जैसी ही है, जिससे परिवार को थोड़ी राहत मिली है।

एक्ट्रेस ने अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए अपनी लाइफस्टाइल में कई अहम बदलाव किए हैं। उन्होंने बाहर का खाना लगभग पूरी तरह बंद कर दिया है और अब ज्यादातर घर का ताजा खाना ही खाती हैं। अगर कभी बाहर जाना भी पड़े, तो बहुत जरूरत पड़ने पर ही वो कुछ हल्का खाती हैं।

हेल्थ का पड़ा असर

Dipika Kakar Health Update

डॉक्टरों ने दीपिका से कैंसर सर्जरी के बाद खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। दीपिका ने माना कि उनकी तबीयत का असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ा है। थकान और इलाज की चिंता उन्हें कई बार मानसिक रूप से कमजोर कर देती है।

दीपिका ने महिलाओं की मजबूती की तारीफ करते हुए कहा कि शरीर में कई बदलावों और परेशानियों के बावजूद महिलाएं हर स्थिति को संभाल लेती हैं।

अभी जारी है इलाज

बता दें कि दीपिका स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज लगातार जारी है। ऐसे में डाइट कंट्रोल और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना उनके लिए बेहद जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े - ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज! पहलवान बने अविनाश, मेधा का मॉर्डन अवतार छाया