यूट्यूबर ध्रुव राठी ने ‘धुरंधर 2’ पर निशाना साधते हुए आदित्य धर को प्रोपेगेंडा फैलाने वाला बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Dhruv Rathi Reaction On Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने एक बार फिर निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) पर निशाना साधते हुए फिल्म को 'प्रोपेगेंडा' बताया है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Dhruv Rathi Reaction On Dhurandhar 2

ध्रुव राठी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने पहले ही आदित्य धर को बीजेपी का प्रचारक बताया था और अब यह बात सबके सामने साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली फिल्म में प्रचार हल्के तौर पर था, लेकिन इस बार फिल्म में “हद से ज्यादा प्रोपेगेंडा” दिखाया गया है।

‘धुरंधर 2’ की कमाई जबरदस्त

Dhurandhar 2

विवाद के बीच फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 240 करोड़ की कमाई की और अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की।

यह भी पढ़े -  बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, पहले दिन 100 करोड़ पार; ‘जवान’ को पछाड़ कर बनी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म!

यूजर्स ने दिया तीखा रिएक्शन

Dhurandhar 2

ध्रुव राठी के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भी बंटे नजर आए। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, तो कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि वो हर अलग विचार को “प्रोपेगेंडा” बता देते हैं।

पहले भी कर चुके हैं आलोचना

यह पहली बार नहीं है जब ध्रुव राठी ने आदित्य धर को निशाने पर लिया हो। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के समय भी उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया था और निर्देशक की आलोचना की थी।

लगातार बढ़ रहा विवाद

फिल्म को जहां एक तरफ दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर विवाद भी बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ प्रोपेगेंडा फिल्म है या नहीं इसे लेकर बहस जारी है।

यह भी पढ़े - मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ऐश्वर्या राय से लेकर करण जौहर तक ये सितारे!