Logo
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष में निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सितारे उनके घर पहुंचे।

Manish Malhotra: मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां सुदर्शन मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

शाम से ही पहुंचने लगे सितारे

19 मार्च गुरुवार शाम को कई बॉलीवुड सितारे मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचे और उनकी मां को अंतिम श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के पहुंचने के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई। वहीं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे।

यह भी पढ़े - Dhurandhar Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, पहले दिन 100 करोड़ पार; ‘जवान’ को पछाड़ कर बनी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म!

करीबी दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

मनीष मल्होत्रा के करीबी दोस्तों में करिश्मा कपूर, मलायका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, जोया अख्तर और करण जौहर भी शामिल रहे, जो उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। इसके अलावा अनन्या पांडे, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे और कई अन्य सितारों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान

मनीष मल्होत्रा की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि उनकी मां ने एक लंबा और सुखमय जीवन जिया और अपने पीछे प्यार भरी यादें और मजबूत विरासत छोड़ गई।

20 मार्च को होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुदर्शन मल्होत्रा का अंतिम संस्कार 20 मार्च को मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा।

मां के बेहद करीब थे मनीष

मनीष मल्होत्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। पिछले साल उनके जन्मदिन पर भी उन्होंने खास पोस्ट करते हुए उन्हें “प्यारी मां” कहा था।

शोक में डूबा बॉलीवुड

मां के निधन के बाद मनीष मल्होत्रा के घर पर लगातार सेलेब्स का आना-जाना जारी है। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आए।

यह भी पढ़े - Awez-Nagma Breakup: आवेज दरबार का नगमा से हुआ ब्रेकअप? बोले- 'बहुत सारी बातें बताऊंगा...'; Video Viral

7