Logo
19 वर्षीय बीकॉम छात्रा गुरप्रीत कौर की मौत के मामले पर अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की गई है। बता दें कि ICU में होने के बावजूद 32 घंटे तक किसी डॉक्टर ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिस उसकी कारण जान चली गई।

चंडीगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने चिकित्सा लापरवाही के एक गंभीर मामले में मोहाली के Ivy Hospital और उसके तीन डॉक्टरों को दोषी ठहराया है। आयोग ने 19 वर्षीय बीकॉम छात्रा गुरप्रीत कौर की मौत के लिए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर 45 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।

Ivy Hospital कराया था दाखिल
चंडीगढ़ निवासी कविता की बेटी गुरप्रीत कौर, जो भविष्य में IAS अधिकारी बनने का सपना देख रही थी, उसे दिसंबर 2021 में तबीयत खराब होने पर पहले सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर 20 दिसंबर 2021 को उसे मोहाली के Ivy Hospital में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 22 दिसंबर को उसकी मौत हो गई।

आयोग ने जांच में पाई 3 बड़ी लापरवाहियां 
आयोग ने पाया कि छात्रा को 'सेंट्रल वेनस कैथेटर' गलत जगह लगाया गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि ICU में होने के बावजूद 32 घंटे तक किसी डॉक्टर ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नियमों के अनुसार इमेजिंग के जरिए तुरंत इसकी पुष्टि होनी चाहिए थी, जो नहीं की गई।

डेंगू टेस्ट और रिपोर्ट में देरी
डेंगू के संदिग्ध मामले में जहां हर मिनट कीमती होता है, वहां डॉक्टरों ने सुबह 9:30 बजे टेस्ट लिखा लेकिन सैंपल 5 घंटे बाद लिया गया। प्लेटलेट्स 72,000 से गिरकर 22,000 पर आ गए, फिर भी निगरानी में भारी ढिलाई बरती गई।

प्लेटलेट्स का इंतजाम नहीं
अस्पताल ने ब्लड और प्लेटलेट्स का समय पर इंतजाम नहीं किया। पीड़ित परिवार को ऐन मौके पर खुद भागदौड़ करके इन्हें इकट्ठा करना पड़ा, जिससे इलाज में देरी हुई।

किस पर कितना लगा जुर्माना?
आयोग ने जिला आयोग के पुराने फैसले को पलटते हुए निम्नलिखित मुआवजा राशि तय की है:Ivy Hospital, मोहाली: 10 लाख रुपये,डॉ. गुरप्रीत सिंह बबरा: 10 लाख रुपये,डॉ. चेतन गोयल: 12.5 लाख रुपये,डॉ. राजीव धुनना: 12.5 लाख रुपये,मुकदमा लागत: 40 हजार रुपये

कोर्ट की टिप्पणी
राज्य आयोग ने इसे "मेडिकली इंडिफेंसिबल लापरवाही" (ऐसी लापरवाही जिसका बचाव न किया जा सके) करार दिया। हालांकि, सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल को इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7