haribhoomi hindi news
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इवेंट में पीले रंग का एक गाउन पहना था जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला था। अब वही गाउन नीलाम हो गया है, जो महज 20 मिनट में बिक गया।

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में वह एक ब्रैंड इवेंट का हिस्सा बनीं थीं जिसमें वह खूबसूरत पीले रंग का गाउन पहने नजर आई थीं। इस ड्रेस में उन्होंने फोटोशूट भी कराया था जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा था। यलो गाउन में दीपिका का प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रहा था और उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।। अब उसी गाउन को दीपिका पादुकोण ने बेच दिया है।

मेटरनिटी गाउन किया नीलाम
दरअसल एक्ट्रेस ने यह खूबसूरत गाउन 82°E नाम के ब्यूटी ब्रांड द्वारा आयोजित एक इवेंट में पहना था, जिसे अब उन्होंने बेच दिया है। हाल ही में उन्होंने और डिजाइनर ने गाउन के लिए नीलामी रखी थी जो महज 20 मिनट के अंदर ही बिक गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाउन नीलामी की जानकारी दी थी जिसके साथ कैप्शन में लिखा था- 'फ्रेश ऑफ द रैक! इस पर किसका हाथ है!?' इसके जरिए उन्होंने बताया कि गाउन की नीलामी के रुपए एक चैरिटी को दिए जाएंगे। वह द लिव लव लाफ फाउंडेशन को सपोर्ट करती है जिसके लिए उन्होंने ये नीलामी रखी थी।

Deepika Padukone Yellow Gown
 

कितने में बिका?
जैसे ही एक्ट्रेस ने गाउन बेचने की जानकारी दी तो महज 20 मिनट के अंदर ही ये ड्रेस सोल्ड आउट हो गई। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिंक देते हुए इस गाउन की कीमत के बारे में बताया जो ₹34 हजार में बिका है। ये पैसे एक्ट्रेस चैरिटी को डोनेट करेंगी।

दीपिका का वर्क फ्रंट
बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। सितंबर 2024 में एक्ट्रेस की डिलेवरी डेट है। वह फिलहाल 5 महीने से अधिक प्रेग्नेंट हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अजय देवनग, रणवीर सिंह और मल्टीस्टारर फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। इन दिनों वह अपने सभी ड्यू काम को जल्दी जल्दी समेट रही हैं ताकी वह प्रेग्नेंसी में खुद को पूरी तरह से समय दे सकें। 

7