Bigg Boss 18 Date: इंतजार खत्म! इस दिन से शुरू होगा सलमान खान का शो, जानें नए Promo में क्या है खास

Bigg boss 18 date out
X
Bigg boss 18
Bigg Boss 18: मोस्ट अवेटेड टीवी शो बिग बॉस का 18 सीजन जबरदस्त धमाके के साथ दोबारा लौट रहा है। शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें होस्ट सलमान खान शो की थीम के बारे में बता रहें हैं। जानें ये कब से होगा शुरू।

Bigg Boss 18 Premier Date: सबसे पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुडन्यूज है। बीते दिनों से शो को लेकर कोई ना कोई अपडेट आ रही है। इसी बीच अब फाइनली शो किस दिन से शुरू होगा, इसकी तारीख का खुलासा भी हो गया है।

इस दिन से शुरू होगा शो
कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने बिग बॉस 18 का पहला प्रोमो जारी किया था जिसमें इसबार की शो की थीम की हिंट दी गई थी। वहीं अब आखिरकार ये शो अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं। आपको बता दें, बिग बॉस का 18वां सीजन 6 अक्टूबर 2024 से हर रात 9 बजे प्रसारित होगा। इस बार की थीम टाइम से रिलेटेड होगी जिसमें कंटेस्टेंट 'समय का फ्यूचर' थीम पर टास्क और गेम खेलते दिखेंगे।

नया प्रोमो जारी
मेकर्स ने शो का दूसरा प्रोमो जारी कर दिया है जिसमें सलमान खान का अवतार देखने को मिल रहा है। प्रोमो में सलमान शो की थीम को दिखाते नजर आ रहे हैं। चैनल कलर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव छाएगा। देखिए 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर रात 9 बजे सिर्फ कलर्स और जियो पर।'

टाइम का तांडव होगी थीम
प्रोमो में सलमान खान 'बिग बॉस 18' की थीम बताते दिख रहे हैं। इस बार थीम का नाम है 'टाइम का तांडव' जिसमें कंटेस्टेंट के साथ बिग बॉस समय और फ्यूचर से रिलेटेड गेम खेलेंगे। हर साल की तरह इस साल भी शो की थीम कुछ अलग धमाल मचाएगी। इस बार शो में क्या खास होने वाला है इसके लिए 6 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। वहीं इस बार कौन-कौन कंटेस्टेंट बनकर शो में शामिल होने वाला है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

ये हो सकते हैं कंटेस्टेंट
लेकिन मीडिया में फिलहाल जो अफवाहें हैं उसके मुताबिक, इस बार के सीजन में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा, शोएब इब्राहिम, बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, चाहत पांडे जैसे नाम सामने आ रहे हैं। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story