Logo
'द एकेडमी' ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को ट्रिब्यूट देते हुए उनके फेमस सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया' को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फीचर किया है। ये गाना फिल्म 'कलंक' का है जिसे आलिया पर फिल्माया गया है।

Alia Bhatt song: आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। वह भारत को अंतर्राष्ट्रिय पैमाने पर कई बार गौरवान्वित करा चुकी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से लेकर मेट गाला इवेंट तक, एक्ट्रेस ने कई बार देश का नाम रोशन किया है। अब उन्हें एक और उपलब्धि हासिल हुई है। आलिया भट्ट का फेमस गाना 'घर मोरे परदेसिया' को ऑस्कर्स के 'द एकेडमी' (The Academy) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज ने फीचर किया है।

'द एकेडमी' ने फीचर किया गाना
करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'कलंक' का सुपरहिट गाना 'घर मोरे परदेसिया...' में आलिया भट्ट ने परफॉर्म किया है। ये सॉन्ग काफी पॉपुलर रहा है। अब 'द एकेडमी' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फेमस गाने का एक वीडियो क्लिप फीचर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में गाने की डीटेल्स दी गई हैं। साथ ही आलिया और गाने की सिंगर श्रेया घोषाल को टैग किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Academy (@theacademy)

द एकेडमी ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, "आलिया भट्ट फिल्म 'कलंक' के सॉन्ग 'घर मोरे परदेसिया...' (श्रेया घोषाल और वैशाली म्हाडे द्वारा गाया गया) पर परफॉर्म करती हुईं। अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है। प्रीतम चक्रवर्ती ने म्यूजिक कंपोज किया व अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा गीत के बोल हैं।"

फैंस ने जताई खुशी
ऑस्कर के पेज पर आलिया भट्ट का गाना फीचर होने के बाद इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर किसी के लिए ये गर्व का पल है। फैंस ने भी इसपर अपनी खुशी जाहिर की है। करण जोहर के धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक हैंडल ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए आईकॉनिक लिखा। अन्य यूजर्स ने आलिया की तारीफ की तो वहीं कई यूजर्स ने सिंगर श्रेया घोषाल की तारीफों के पुल बांधे।

दीपिका पादुकोण का गाना भी हो चुका है फीचर
आपको बता दें, इससे पहले द एकेडमी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का गाना दीवानी मस्तानी भी अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल पेज पर फीचर किया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का ये गाना आज भी बेहद पॉपुलर है। वहीं ऑस्कर के पेज पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट का गाना फीचर होना हर भारतीय के लिए प्राउड का पल  है। कई हॉलीवुडज स्टार्स के बीच दोनों अभिनेत्रियों को खास जगह मिली है। 


 

5379487