Navratri 2025: 9 दिनों के जश्न में पहनें बॉलीवुड हसीनाओं जैसी खूबसूरत साड़ी

नवरात्रि 2025: 9 दिनों के जश्न में पहनें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी खूबसूरत साड़ी
X

नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी खूबसूरत साड़ी

नवरात्रि 2025 के जश्न में हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों के लिए खास रंग होता है। हर खास दिन पर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी खूबसूरत साड़ियों को पहनकर उत्सव मना सकती हैं।

Navratri 2025: नवरात्रि 2025 का त्योहार ढेर सारे रंग, उत्सव जश्न लेकर आता है। हर दिन माता के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है और हर दिन के लिए एक विशेष रंग माना जाता है। इन रंगों के अनुसार परिधान पहनना आजकल न केवल परंपरा बन गया है, बल्कि फैशन ट्रेंड भी है।

नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर (सोमवार) से हो रही है। अगर आप भी इस नवरात्रि हर दिन के रंग के अनुसार साड़ी पहनने का प्लान बना रही हैं, तो यहां बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पायर्ड 9 खूबसूरत साड़ियों के सजेशन दिए गए हैं, जिसे आप हर दिन के लिए चूज कर सकती हैं।

दिन 1: सफेद रंग (22 सितंबर)


नवरात्रि के पहले दिन का रंग है सफेद, जो शुद्धता और शांति का प्रतीक है। आलिया भट्ट की हल्के फूलों के प्रिंट वाली सफेद साड़ी, जिसमें गुलाबी और लैवेंडर बॉर्डर है, एक परफेक्ट विकल्प है। इसे आप सिंपल स्टाइल में ड्रेप करें और मिनिमल ज्वेलरी के साथ लुक पूरा करें।

दिन 2: लाल रंग (23 सितंबर)


लाल रंग शक्ति और जोश का प्रतीक है। करीना कपूर की कढ़ाईदार लाल साड़ी में वह बेहद शाही लगती हैं। यह दिन देवी को चुनरी चढ़ाने का भी होता है, जो अक्सर लाल रंग की होती है। ऐसे में करीना की यह लुक बेहतरीन इंस्पिरेशन है।

दिन 3: रॉयल ब्लू (24 सितंबर)


तीसरे दिन के लिए रॉयल ब्लू रंग चुना गया है, जो शांति और स्थिरता को दर्शाता है। माधुरी दीक्षित की इस ब्लू साड़ी को उन्होंने डार्क ब्लू स्टोन वर्क वाले ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है, जो इसे और भी क्लासिक बनाता है।

दिन 4: पीला रंग (25 सितंबर)


पीला रंग ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रसन्नता का संकेत देता है। सोनाली बेंद्रे की साड़ी इस दिन के लिए बिल्कुल सही है – सिंपल फिर भी एलिगेंट। ऑक्सीडाइज्ड जूलरी के साथ इसे पारंपरिक टच दिया जा सकता है।

दिन 5: हरा रंग (26 सितंबर)


हरा रंग नवरात्रि के पांचवे दिन पहनने के लिए आदर्श है। यह समृद्धि और नए आरंभ का प्रतीक है। अनन्या पांडे की हैंड-एंब्रॉयडर्ड साड़ी आपको एकदम देसी लुक दे सकती है।

दिन 7: ग्रे रंग (27 सितंबर)


ग्रे रंग संतुलन और शांति का प्रतीक है। नेहा धूपिया की ये ट्रेडिशनल ग्रे साड़ी एक एलिगेंट और फेस्टिव लुक देती है, जो इस दिन के लिए उपयुक्त है।

दिन 7: ऑरेंज रंग (28 सितंबर


नवरात्रि का सातवां दिन होता है जोश और उमंग से भरपूर, और उसके लिए नारंगी रंग बिल्कुल सही है। शिल्पा शेट्टी की मिरर वर्क साड़ी में पारंपरिक गरबा नाइट्स के लिए परफेक्ट वाइब्स मिलती हैं।

दिन 8 : पीकॉक ग्रीन (29 सितंबर)


आठवें दिन का रंग है पीकॉक ग्रीन, जो जीवंतता और भव्यता का प्रतीक है। रश्मिका की साड़ी इस रंग के करीब है और यह बिना किसी भारी एंबेलिशमेंट के भी बेहद आकर्षक लगती है।

दिन 9: गुलाबी रंग (30 सितंबर)

नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नवमी का रंग है गुलाबी, जो प्रेम और करुणा का प्रतीक है। कृति सेनन की सिंगल टोन वाली गुलाबी साड़ी में उनकी खूबसूरती और चार्म झलकता है, जो इस दिन के लिए परफेक्ट है।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story