Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना यू ट्यूब पर हुआ वायरल, मिले 35 लाख से ज्यादा व्यूज

मोनालिसा और पवन सिंह का एक गाना जिसके बोल है “जवानी शिखर पर” यूट्यूब पर गज़ब का वायरल हो रहा है। 35 लाख से ज्यादा बार देखा गया गाना।

मोनालिसा और पवन सिंह का भोजपुरी गाना यू ट्यूब पर हुआ वायरल, मिले 35 लाख से ज्यादा व्यूज
X

पवन सिंह और मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के जाने पहचाने चेहरों में से एक है। दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपनी धाक जमाये हुए है। जब भी दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर आती है तो पूरा धमाल मचा देती है और अपने फैंस को दीवाना बना देती है।

फिलहाल मोनालिसा और पवन सिंह का एक गाना जिसके बोल है "जवानी शिखर पर" यूट्यूब पर गज़ब का वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी फिल्म "पवन राजा" का है। गाने में दोनों की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिल रही है।

इस गाने में मोनालिसा गज़ब का डांस कर रही है। पर्पल कलर की साड़ी में वह एक दम खूबसूरत दिखाई दे रही है। उनका ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और फैंस इस गाने का जमकर लुफ्त उठा रहे है। यह भोजपुरी गाना यूट्यूब पर इतना वायरल हो गया है कि इसको अब तक 35 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने को अपनी आवाज से सजाया है प्रियंका सिंह ने और और गाने के बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे है। बात की जाए पवन सिंह की तो वह भोजपुरी के बड़े स्टार में से एक है। जो अपने गानों और फिल्मों के लिए अपने फैंस के बीच मशहूर है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का बहुत जाना माना चेहरा है। अपनी खूबसूरती और डांस से वे कई अपने फैंस को दीवाना बना चुकी है। मोनालिसा बिग बॉस 10 में भी नजर आई थी।

यहां देखें भोजपुरी गाना:


और पढ़ें
Next Story