Breakup: खुशी कपूर और वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप! 'द आर्चीज' स्टार्स का 2 साल बाद टूटा रिश्ता

खुशी कपूर और वेदांग रैना का हुआ ब्रेकअप! द आर्चीज स्टार्स का 2 साल बाद टूटा रिश्ता
X

खुशी कपूर और वेदांग रैना ने 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था।

खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म ‘द आर्चीज़’ से दोनों करीब आए थे। लगभग 2 साल बाद दोनों सितारों को लेकर अब दावा किया जा रहा है कि उनका रिश्ता हाल ही में खत्म हो गया है।

Khushi Kapoor vedang raina breakup: खुशी कपूर और वेदांग रैना की दोस्ती ने जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ के बाद खासा ध्यान खींचा था। फिल्म के बाद दोनों को कई इवेंट्स, पार्टियों और फैमिली फंक्शन्स में एक साथ देखा गया, जिसके चलते उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई थीं। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि यह कथित रिश्ता खत्म हो चुका है।

ब्रेकअप की अटकलें तेज़

एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विक्की लालवानी की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, खुशी कपूर और वेदांग रैना अब साथ नहीं हैं। लालवानी ने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। सूत्र ने साफ तौर पर कहा, “अब सब खत्म हो गया है।”

हालांकि, ब्रेकअप की वजह को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि यह अलगाव हाल ही में हुआ है। खास बात यह है कि न तो खुशी कपूर और न ही वेदांग रैना ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था, और अब तक दोनों की ओर से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।

कई बार साथ में नजर आए दोनों

खुशी और वेदांग को कई बड़े मौकों पर साथ देखा गया था, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी और जामनगर में हुए समारोह शामिल हैं। पिछले साल क्रिसमस के दौरान भी दोनों दोस्तों के साथ मैचिंग पायजामे में नजर आए थे, जिसने डेटिंग की अफवाहों को और हवा दी थी।


एक पुराने इंटरव्यू में वेदांग रैना ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि उनके साथ काम करना बेहद आसान और मजेदार रहा। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच स्वाभाविक सहजता है और उनका बॉन्ड काफी सहज और सच्चा है।

खुशी कपूर का वर्क फ्रंट

खुशी कपूर ने साल 2023 में ‘द आर्चीज़’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर ‘लवयापा’ से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आए। पिछले साल वह टीन रोम-कॉम ‘नादानियां’ में पिया जायसिंह के किरदार में दिखीं, जो इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म भी थी। फिलहाल खुशी अपनी मां श्रीदेवी की नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म के सीक्वल ‘मॉम 2’ पर काम कर रही हैं।

वेदांग रैना ने ‘द आर्चीज़’ के बाद आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में स्क्रीन शेयर की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story