Logo
YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए किस दिन आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

Alpha Release Date: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा (Alpha) की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। इस फिल्म में Alia Bhatt, Sharvari Wagh, Anil Kapoor और Bobby Deol अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट और स्टारकास्ट का खुलासा किया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

इस दिन रिलीज होगी ‘अल्फा’

फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उनके चेहरे की झलक दिखाई दे रही है। पोस्टर के साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया।

ओटीटी पर रिलीज की खबरें थी चर्चा में

फिल्म को लेकर पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने Netflix की करीब 215 करोड़ रुपये की डील भी ठुकरा दी थी। 

यह भी पढ़े - मिस्ट्री मैन संग मलाइका ने किया कोजी डांस, पार्टी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी रहे मौजूद

‘अल्फा’ की स्टारकास्ट

इस स्पाई एक्शन फिल्म में आलिया भट्ट और शपवरी बाघ लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर और बॉबी देउल भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में बॉबी देओल को खलनायक की भूमिका में देखने को मिलेगा। 'YRF' के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला-प्रधान स्पाई एक्शन फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

पहले भी टली थी रिलीज

फिल्म की अनाउंसमेंट 2024 में हुई थी और इसे 2025 में रिलीज करने की योजना थी। हालांकि कुछ कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब नई तारीख के साथ यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

खबरों के मुताबिक ‘अल्फा’ सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज की जा सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, जिससे दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है।

यह भी पढ़े - कौन हैं अदिति हुंडिया? वर्ल्ड कप जीत के बाद ईशान किशन संग मैदान पर जश्न मनाती दिखी

5379487