Logo
बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora की पर्सनल लाइफ चर्चा में है। हाल ही में एक पार्टी में उन्होंने मिस्ट्री मैन संग कोजी डांस किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Malaika Viral Video: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका (Malaika Arora) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पार्टी से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक शख्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।

सौरब संग मलाइका ने किया डांस

वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा ‘स्प्लिट्सविला’ फेम सौरब बेदी (Sourabh Bedi) के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों पार्टी में काफी क्लोज होकर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या सौरब बेदी ही मलाइका के नए बॉयफ्रेंड हैं।

हालांकि बाद में पता चला कि यह वीडियो एक पार्टी का है, जहां दोनों सिर्फ दोस्त के तौर पर मौजूद थे और साथ में पार्टी एन्जॉय कर रहे थे।

यह भी पढ़े - 'धुरंधर 2' के बिके 87 हजार टिकट, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 8 करोड़

रेस्टोरेंट की पार्टी का था वीडियो

दरअसल यह वीडियो मलाइका अरोड़ा के नए रेस्टोरेंट स्वीनी बॉम्बे की लॉन्च पार्टी का बताया जा रहा है। इस पार्टी में कई दोस्त और जान-पहचान के लोग शामिल हुए थे, जिनमें सौरब बेदी भी मौजूद थे।

सौरब ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका को उनके नए बिजनेस वेंचर के लिए बधाई भी दी। इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है, बल्कि यह सिर्फ दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ता है।

पार्टी में मौजूद थे हर्ष मेहता

दिलचस्प बात यह है कि उसी पार्टी में मलाइका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता (Harsh Mehta) भी मौजूद थे। जब मलाइका पार्टी से बाहर निकली तो हर्ष मेहता दरवाजे के पीछे कैमरों से बचते नजर आए। हालांकि पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। कुछ देर बाद हर्ष मेहता बाहर आए और अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए।

आपको बता दें कि दोनों को कई बार साथ देखा गया है। यहां तक कि रोम से उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसे लेकर दावा किया गया कि दोनों ने साथ में वेलेंटाइन डे मनाया था। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

अफवाहों पर क्या बोली मलाइका

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर लगने वाली अटकलों पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि लोग अक्सर किसी के साथ दिखने पर तुरंत रिश्ते की बातें करने लगते हैं। मलाइका ने मजाक में यह भी कहा कि कभी-कभी उनकी मां भी फोन करके पूछती हैं कि अब यह नया नाम कौन है।

यह भी पढ़े - भारत की जीत पर झूमे सितारे, अमिताभ बच्चन ने नहीं देखा फाइनल; शाहरुख-अजय देवगन समेत सेलेब्स ने मनाया जश्न

5379487