Logo
यूट्यूबर अनुराग डोभाल सड़क हादसे में घायल होकर ICU में भर्ती हैं। विवाद के बीच पिता ने अखबार में विज्ञापन जारी करते हुए अनुराग को संपत्ति से बेदख कर दिया है।

UK07 Rider: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। इस बीच उनके पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बेटे अनुराग और बहू रितिका चौहान को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया है। उन्होंने अखबार में विज्ञापन देकर सार्वजनिक रूप से दोनों से संबंध खत्म करने की घोषणा की है।

अखबार में दी सार्वजनिक सूचना

UK07 Rider Controversy
UK07 Rider Controversy

देहरादून के एक अखबार में प्रकाशित विज्ञापन में अनुराग के पिता ने लिखा है कि वह अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु रितिका चौहान डोभाल को अपनी सभी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इन दोनों द्वारा किए गए किसी भी काम या लेन-देन के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ICU में भर्ती हैं अनुराग

अनुराग डोभाल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट में उनकी कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - सेल्फी लेते वक्त बाल-बाल बची हिना खान, इस वजह से पैपराजी को लगाई फटकार!

लाइव के दौरान की आत्महत्या की कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वो दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहे थे, तभी कार डिवाइडर से टकरा गई और उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले अनुराग ने सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट शेयर किए थे। 3 मार्च को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि उनसे परिवार, पैसा और रिश्ते सब छीन लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उनके माता-पिता और भाई होंगे।

इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर था विवाद

अनुराग ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ इंटर-कास्ट मैरिज को लेकर परिवार खुश नहीं था। उन्होंने कहा था कि परिवार के लोग शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। हालांकि एक्सीडेंट के बाद रितिका अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंची और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की।

यह भी पढ़े - विजय-तृषा अफेयर की खबरों पर विक्रम भट्ट ने किया पोस्ट; बोले- प्यार छिपाना पाप नहीं...

5379487