WWE रेसलर Hulk Hogan का निधन: वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने चाइल्डहुड हीरो को किया याद

रेसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया।
X

रेसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया।

WWE रेसलिंग लेजेंड हल्क होगन के निधन से खेल और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Hulk Hogan death: दुनियाभर में रेसलिंग को नई पहचान दिलाने वाले लेजेंडरी रेसलर हल्क होगन का 71 साल की उम्र में फ्लोरिडा में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से खेल और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए आइकॉनिक रेसलर को श्रद्धांजलि दी और अपने बचपन की यादें ताजा कीं।

वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने दिया ट्रिब्यूट
वरुण धवन ने WWE के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया जिसमें हल्क होगन के निधन की जानकारी दी गई है। वरुण ने लिखा "आपने एक पूरी पीढ़ी को इंस्पायर किया, हल्कस्टर। RIP"


ये भी पढ़ें- War 2 का धांसू trailer जारी: ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के बीच छिड़ी जंग, कियारा का दिखा दमदार अंदाज

वहीं अर्जुन कपूर ने भी अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए लिखा, "मेरे बचपन का एक हिस्सा आपके साथ चला गया, हल्कस्टर… इन खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद।"


कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन
हल्क होगन का असली नाम टेरी बोलेआ था। अमेरिका के फ्लोरिडा में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया जिस वक्त वह अपने घर पर थे। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी हालत गंभीर थी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हल्क अपने पीछे अपनी पहली पत्नी लिंडा होगन, और उनके दो बच्चे ब्रुक और निक को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- 'कपड़े उतार दो, रिझाओ...': जॉनी लीवर की बेटी के साथ हुई गंदी हरकत, किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE के स्टार रहे हल्क होगन
हल्क होगन न सिर्फ एक लेजेंडरी रेसलर थे, बल्कि उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग को मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में बदलने में अहम भूमिका निभाई थी। रिंग प्रजेंस और एक्शन ने उन्हें दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story