तो इस वजह से रखा था मां ने करीना का नाम, ऐश्वर्या के स्टारडम को टक्कर देने वाली अभिनेत्री थी बेबो
करीना कपूर का फैमिली बैकग्राउंड पूरा फिल्मी ही रहा है। इसके बावजूद करीना को अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

सभी जानते हैं कि करीना कपूर का फैमिली बैकग्राउंड पूरा फिल्मी ही रहा है। उनके पिता रंधीर कपूर, दादा सभी बॉलीवुड के सितारों मे से एक रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी करीना को अपनी जिंदगी में सक्सेस पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
करीना ने 2000 में आई फिल्म 'रेफ्यूजी' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।फिल्म बॉक्स ऑफस पर ही पिट गई।
लेकिन 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' उनकी पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इसे बाद करना ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। जैसे मुझसे दोस्ती करोगे, छुपके-छुपके आदि।
करीना ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने के लिए कई अवॉर्ड्स जीते हैं। 2006 में आई उनकी फिल्म 'ओंकारा' रिलीज हुई। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर की ओर से क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया।
करीना ने अपने करियर में कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है। जैसे 'कहो ना प्यार है' और 'हम दिल दे चुके सनम' आदि। इसके बाद इन फिल्मों में करीना के बदले दूसरी अभिनेत्रियों को रखा गया जैसे अमीषा पटेल और ऐश्वर्या राय बच्चन।
करीना का कई अभिनेताओं के साथ नाम जोड़ा जा चुका है। जैसे शाहिद कपूर, सैफ अली खान। लेकिन करीना ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है।
आपको बता दें कि करीना कपूर का नाम एक किताब के आधार पर रखा गया था। दरअसल, जब करीना की मां बबीता कपूर प्रेग्नेंट थी तो तब वह 'अन्ना करीना' किताब पड़ती थी। इसी कारण से उनका नाम करीना रखा गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App