Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लाखों दिलों के चहेते गुरु रंधावा हैं इस लड़की के फैन, सबूत है यह वीडियो

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने एक वीडियो जारी करके खुद कहने की कोशिश की है कि वह इस एक्ट्रेस के फैन हैं। गुरु रंधावा लाखों दिलों के चहेते हैं। लेकिन रंधावा इस एक्ट्रेस के फैन हैं।

लाखों दिलों के चहेते गुरु रंधावा हैं इस लड़की के फैन, सबूत है यह वीडियो
X

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने हाल ही में एक नया गाना 'Made In India' रिलीज किया है। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही इसे अभी तक 90 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

इस गाने में रंधावा एक राकिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने की शुरुआत में लड़की अपना फोटोशूट कराती हुई नजर आ रही है। इसके बाद रंधावा लड़की का पीछे करते हुए नजर आ रहे हैं। रंधावा गाना गाते-गाते लड़की का पीछा कर रहे हैं।

गुरु रंधावा ने इस गाने को विदेश में शूट किया है। हमेशा रंधावा के गाने पंजाबी भाषा और अनोखे स्टाइल में ही होते हैं। पंजाबी यूथ को ध्यान में रखते हुए प्रेजेंट किया है। इससे पहले गुरु रंधावा ने विघा बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का 'बन जा तू मेरी रानी' गया था, जो काफी सुपरहिट रहा।

आपको बता दें कि गुरु रंधावा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ। गुरु रंधावा ने अपना पहला गाना 2013 'चढ़ गई' कम्पोज किया था। उसके बाद रंधावा ने 'हाई रेटेड गबरू', 'पटोला' और 'फैशन' जैसे सुपरहिट गाने गाए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story