WATCH: गणपति विसर्जन में नाचे सलमान खान-सोनाक्षी, गोविंदा ने परिवार के साथ बप्पा को दी विदाई

सलमान खान और गोविंदा ने अपने परिवारों के साथ धूम-धाम से गणपति विसर्जन किया।
X

सलमान खान और गोविंदा ने अपने परिवारों के साथ धूम-धाम से गणपति विसर्जन किया।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेता गोविंदा ने अपने परिवारों के साथ गणपति विसर्जन किया। इस मौके पर बप्पा की विदाई में सेलेब्स झूमते नजर आए।

Ganpati Visarjan: इस वक्त गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी जमकर इस पर्व का आनंद ले रहे हैं। कई सेलेब्स ने अपने घर पर गणपति का आगमन किया और एक दिन बाद उनका विसर्जन किया। सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति विराजे थे जिसके बाद गुरुवार रात उन्होंने परिवार के साथ मिलकर गणपति बप्पा को विदाई दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान ढोल की थाप पर नाचते और जश्न मनाते दिख रहे हैं। उनके साथ उनकी बहन अर्पिता, भतीजे अरहान और निर्वान खान, और उनकी ‘दबंग’ को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ भी ठुमके लगाते नजर आए।

वीडियो में सलमान अपने भतीजे अहिल को प्यार से खींचते हुए डांस फ्लोर पर लाते दिखाई देते हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


गोविंदा और सुनीता ने दी बप्पा को विदाई
दूसरी ओर, अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा का विसर्जन किया। हाल ही में तलाक की अफवाहों के बीच दोनों को साथ हंसते और नाचते देखा गया जिससे फैंस को राह मिली। एक वीडियो में उनका बेटा यशवर्धन आहूजा भगवान गणेश की मूर्ति लेकर कार में बैठते दिखाई देते हैं, जबकि गोविंदा और सुनीता बाहर खड़े होकर भक्तिभाव में डूबे नजर आते हैं।

गोविंदा ने सफेद ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, वहीं सुनीता ने लाल-सफेद सूट में खूबसूरत अंदाज में सभी का ध्यान खींचा। उनके बेटे यशवर्धन को कैजुअल आउटफिट में देखा गया। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने परिवारों के साथ धूम-धाम से गणेश विसर्जन किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story