Dhurandhar 2 Teaser Out: पुरानी स्टार कास्ट के साथ लौटी 'धुरंधर: द रिवेंज', रणवीर सिंह ने URI के डायलॉग में लूटी लाइमलाइट

धुरंधर 2 का टीजर जारी
X

'धुरंधर 2' का टीजर जारी

Dhurandhar 2 Teaser: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर सामने आ गया है। फिल्म की पहली झलक में रणवीर सिंह का और भी खतरनाक और इंटेस अवतार ने फैंस के होश उड़ा दिए।

Dhurandhar 2 Teaser Out: साल 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने जबरदस्त सफलता पाई। इसके बाद इसका दूसरा पार्ट- धुरंधर 2 को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसी बीच धुरंधर के सीक्वल यानी धुरंधर: द रिवेंज की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार और भी इंटेंस और खतरनाक नजर आ रहा है।

जियो स्टूडियोज़ ने मंगलवार को दोपहर बाद टीज़र शेयर किया। इसमें रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत उर्फ हमज़ा अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए नजर आता है। टीज़र में भरपूर एक्शन से भरे कई सीन दिखाए गए हैं, जिनमें लियारी के अंडरवर्ल्ड में हमज़ा का दम-खम, साथ ही संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की झलक भी शामिल है।

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। धुरंधर पिछले वीकेंड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और दर्शकों को अब सीक्वल के लिए खुद को तैयार करने का मौका मिल रहा है।

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीज़र को लेकर मिली निराशा के बावजूद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story