कुमार सानू के साथ 'टॉक्सिक' रिलेशनशिप में थीं कुनिका सदानंद, बेटे अयान का चौंकाने वाला खुलासा

कुनिका सदानंद और कुमार सानू का रिलेशनशिप बहुत टॉक्सिक था: बेटे अयान का खुलासा
X

कुनिका सदानंद और कुमार सानू एक समय में रिलेशनशिप में थे।

इन दिनों बिग बॉस 19 में दिख रहीं कुनिका सदानंद के बेटे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां कुनिका सिंगर कुमार सानू के साथ एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थीं। जानिए और क्या कहा...

Kunickaa Sadanand- Kumar Sanu: इन दिनों बिग बॉस 19 में नज़र आ रहीं फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।एक वक्त था जब कुनिका फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर कुमार सानू के प्यार में थीं। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक रहा, था जिसका कुनिका हाल ही में खुलासा कर चुकी हैं। अब उनके बेटे अयान लाल ने अपनी मां के अतीत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

एक इंटरव्यू में अयान ने सिंगर कुमार सानू के साथ उनकी मां के रिश्ते को 'बहुत ही टॉक्सिक' बताया। उन्होंने यह भी बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वे दोनों एक ही समय पर अपने-अपने पार्टनर्स की तलाश में थे।

"वो रिश्ता टॉक्सिक था, कुछ साल ही चला"

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में अयान ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि कुनिका और कुमार सानू 27 साल तक रिश्ते में थे। अयान ने कहा- "लोग कह रहे हैं कि यह रिश्ता 27 साल चला, जबकि असलियत ये है कि मां 27 साल की थीं जब यह रिश्ता शुरू हुआ था। यह रिलेशन कुछ साल चला।"

उन्होंने आगे कहा, "मां ने उस इंसान को कभी एक समय पर सोलमेट माना था, लेकिन अब वो सिर्फ कलाकार से प्रेम करती हैं, इंसान से नहीं। यह रिश्ता बहुत, बहुत टॉक्सिक था।"

"कुमार सानू के गाने अब भी गाती हैं मां"

अयान ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि उन्होंने मां को घर में कुमार सानू के गाने गुनगुनाते हुए देखा है। उन्होंने कहा " मेरी मां उन्हें सिंगर के तौर पर आज भी पसंद करती हैं और उनके गाने गाती हैं।" हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अब कुमार सानू से कोई इमोशनल जुड़ाव नहीं रखतीं।

अयान ने आग कहा कि एक समय था जब दोनों के अपने-अपने पार्टनर्स की तलाश में थे। उन्होंने कहा- "जब मेरी गर्लफ्रेंड थीं, तब मां के भी बॉयफ्रेंड हुआ करते थे। कुछ लोग अच्छे पति बनने लायक थे, तो कुछ अच्छे पिता बनने लायक।"

कुमार सानू पर कुनिका का पुराना बयान

इससे पहले सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुद कुनिका सदानंद ने भी इस रिश्ते पर बात करते हुए कहा था-
"हम सिर्फ तब पब्लिक में नजर आते थे जब शो में परफॉर्म करते थे। मैं उनके कपड़े चुनती थी, उनके शो की तैयारी करती थी। वो मेरे लिए पति जैसे थे और मैं उन्हें पति मानती थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसी बातें पता चलीं, जिन्होंने मेरा दिल तोड़ दिया।"

बिग बॉस 19 नजर आ रहीं कुनिका
इन दिनों बिग बॉस 19 में कुनिका काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके झगड़े और राजनीति से घर में घमासान देखने को मिलता है। हालिया एपिसोड में सलमान खान के सामने अयान लाल ने भी मंच पर आकर अपनी मां को सपोर्ट किया था।

बिग बॉस 19 को हर दिन रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story