कॉमेडी क्वीन भारती ने की सगाई, जल्द करेंगी शादी
भारती ने खुद अॉफिसियल अनाउसमेंट करके अपनी सगाई की तस्वीर भी शेयर की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 1 Jun 2017 12:12 PM GMT Last Updated On: 1 Jun 2017 12:12 PM GMT
'लल्ली' के किरदार से मशहूर हुई कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से सगाई कर ली है। हालांकि इससे पहले भी भारती की सगाई की खबरें आई थी जिसे भारती ने सिरे से खारिज कर दिया था।
लेकिन अब भारती ने खुद कंफर्म किया है। भारती ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह अपने होने वाले जीवनसाथी के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
#memoriablemoment❤❤❤❤😘😘😘😘#rokatime#baby#respect #love#familytime #bharsh😘😘😘😘😘😘
A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on
फोटो में भारती रेड और गोल्डन पंजाबी सूट में काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं हर्ष चेक शर्च और ब्लू जींस में काफी कूल रहे थे। भारती ने इस मूमेंट के काफी यादगार बताया है। इससे पहले भरती का रोका हुआ था जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की थी।
रोके के बाद अब भारती की शादी की खबर सुनने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब सगाई के बाद लगता है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में दोनों को नच बलिए में भी काफी पसंद किया गया लेकिन फिलहल ये जोड़ी शो से बाहर हो गई है।
भारती इस समय कई टीवी शोज में होस्ट के रूप में दर्शकों को हंसाती हुई दिखती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story