Dhurandhar: 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल बने 'एंजल ऑफ डेथ', इस दिन ट्रेलर होगा रिलीज

‘धुरंधर’ से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी
X

‘धुरंधर’ से अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक जारी 

आगामी फिल्म 'धुरंधर' से अभिनेता अर्जुन रामपाल का पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में अर्जुन का ‘एंजेल ऑफ डेथ’ वाला लुक सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Dhurandhar Movie: अपकमिंग फिल्म धुरंधर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म से अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर अपने दमदार और इंटेंस अवतार से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है, जिसमें उनका डेडली लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो उठे हैं।

रणवीर सिंह ने किया अर्जुन का फर्स्ट लुक शेयर

शनिवार (8 नवंबर) को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन रामपाल का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'द एंजल ऑफ डेथ'। पोस्टर में अर्जुन रामपाल क्रू-कट हेयरस्टाइल और घनी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। ब्लैक सनग्लासेस और लेदर जैकेट के साथ सिगरेट पीते हुए उनका इंदाज काफी डेडली लग रहा है।

इस पोस्ट के साथ ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान भी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

फैंस बोले- 'तूफान आने वाला है!'

पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूज़र ने लिखा, “जबरदस्त लुक! तूफान आने वाला है!” तो वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “जब अर्जुन रामपाल विलन बनते हैं, तो उन्हें हराने के लिए दो शाहरुख खान लगते हैं… अब सोचो कितने रणवीर चाहिए होंगे।”


फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में

आदित्य धर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अहम किरदारों में नजर आएंगे।

कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारतीय सुपर स्पाई और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जीवन से प्रेरित हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिल्म के पहले लुक वीडियो में बस इतना बताया गया था कि यह “सच्ची घटनाओं से प्रेरित” कहानी है।

रिलीज डेट: ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story