Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तेरे चुम्मे में च्यवनप्राश है गाने में आइटम बॅाय बने अर्जुन कपूर

हर्षवधर्न कपूर की आने वाली फिल्म सुपरहीरो का नया गाना तेरे चुम्मे में च्यवनप्राश है रिलीज हो गया है। इस गाने के लिए हर्षवधर्न कपूर के कजिन भाई एक्टर अर्जुन कपूर को चुना गया है।

तेरे चुम्मे में च्यवनप्राश है गाने में आइटम बॅाय बने अर्जुन कपूर
X

हर्षवधर्न कपूर की आने वाली फिल्म सुपरहीरो का नया गाना तेरे चुम्मे में च्यवनप्राश है रिलीज हो गया है। इस गाने के लिए हर्षवधर्न कपूर के कजिन भाई एक्टर अर्जुन कपूर को चुना गया है। अर्जुन कपूर इस गाने में एक बार फिर एनर्जेटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस गाने को अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन कपूर पर फिल्माया गया है। गाने के मजेदार लिरिक्स को रेट्रो म्यूजिक के साथ पेश किया गया है। गाने में अर्जुन को बोल्ड अंदाज में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ेःमैने सोचा था 'कयामत से कयामत तक' में मुझे कोई पसंद नहीं करेगा: आमिर खान

इस गाने में अर्जुन के डांस स्टेप्स तो मजेदार है हीं साथ ही हर्षवर्धन का एंग्री यंग मैन अवतार भी दिलचस्प नजर आ रहा है। गाने में जहां अर्जुन पर फनी स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं वहीं हर्षवर्धन कपूर को सीरि‍यस मूड में देखा जा सकता है।

इस गाने को जिम के रूप में नजर आने वाले फाइट क्लब में फिल्माया गया है जहां हर्षवधर्न रिंग में एक शख्स के साथ दो-दो हाथ करते नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में एक तरफ जहां अर्जुन फंकी लुक में नाच रहे हैं वहीं हर्षवधर्न की खून से सने चेहरे के साथ झलकियां देखी जा सकती हैं। हर्षवर्धन ने एक सवाल के जबाव में कहा था कि ये गाना फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग है इसे फिल्म में शामिल नहीं किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story