मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन, कहा- हमसे ही पूछ लेते
बी टाउन के क्यूट लव पार्टनर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora And Arjun Kapoor) का प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। कपल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका की प्रेग्नेंसी की अफवाहों (Malaika Arora Pregnancy Rumours) पर बात की है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर।
Arjun Kapoor Reaction On Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बी टाउन के चर्चित लवबर्ड्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। प्रशंसक तो मलाइका-अर्जुन (Malaika-Arjun) की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अर्जुन कई बार बता चुके हैं कि वो फिलहाल एक दूसरे को जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीते साल नवंबर महीने में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें (Malaika Arora Pregnancy Rumours) उड़ी थीं। इसे लेकर अर्जुन ने उस समय भी अपना गुस्सा जाहिर किया था। अब एक बार फिर लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर ने प्रेग्नेंसी रुमर्स को लेकर बात की है।
अर्जुन कपूर ने बातचीत करते हुए कहा कि नकारात्मकता फैलाना काफी आसान काम है। मुझे लगता है कि इससे लोगों का ध्यान आसानी से खींचा जा सकता है और इस तरह की अफवाहें कुछ समय तक बनी भी रहती है। हम एक्टर्स से हमारी निजी जिंदगी हमेशा बहुत निजी नहीं होती है। हमे इस सच्चाई के साथ ही खुश रहना पड़ता है।
अर्जुन ने मीडिया को लेकर कही ये बात
अर्जुन ने मीडिया को लेकर कहा कि आप लोगों को भी एक बार फेक्ट की जांच कर जानकारी देनी चाहिए। कयासों की तर्ज पर जानकारी देना थोड़ा गलत हो जाता है। हम चाहते हैं कि आप सभी इस तथ्य से भी अवगत रहे कि हम लोग भी इंसान हैं। इसलिए एक बार हमसे संपर्क करें। अगर आप कुछ ऐसा लिखने जा रहे हैं, जो काफी जरूरी है तो ऐसे में हमसे एक बार पूछ लेना सही है। मैंने उस समय भी प्रेग्नेंसी की खबरों पर रिएक्ट किया था, क्योंकि उस समय वैसा करना काफी जरूरी था।
ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर की पर्सनल फोटो शेयर कर बुरी फंसी मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स साध रहे निशाना
सालों से एक दूजे को डेट कर रहे मलाइका-अर्जुन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor) कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम के जरिए ऑफिशियल किया था। हालांकि, इसके बाद लोगों ने मलाइका और अर्जुन के बीच 12 साल की उम्र के अंतर को लेकर काफी सवाल खड़े किए थे। लेकिन कपल को लोगों की किसी बात का कोई खास असर नहीं पड़ता है। बता दें कि अर्जुन की उम्र 37 साल हैं, जबकि मलाइका 49 साल की हैं।

Sahil
दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। जर्नलिज्म मेरे लिए करियर के साथ ही एक अनूठा जुनून भी है। मैं बीते दो साल से अलग वेबसाइट्स के साथ काम कर चुका हूं। फिलहाल एक साल के करीब समय से हरिभूमि में बतौर सब एडिटर काम कर रहा हूं। पढ़ना, लिखना और नई जानकारियां जुटाना मेरे लिए एक सुखद यात्रा के समान है।