Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज, जानें मूवी देख क्या बोले दर्शक

Housefull 5 Review: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी हाउसफुल की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' आखिरकार 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला, वर्दा नाडियाडवाला और फिरोज़ी खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं।
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर और स्टारकास्ट ने पहले से ही दर्शकों में उत्साह भर दिया था और अब फिल्म के रिलीज होते ही नेटिजन्स की प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चला पाई या नहीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा कि हाउसफुल 5 मॉर्निंग शो.... पूरा थिएटर मैंने बुक कर लिया है 1 टिकट से। यूजर ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि अभी तक सिर्फ वही थिएटर में पहुंचा है।
Housefull 5 Morning Show....Pura Theatre Maine Book Kar Liya hai 1 ticket Se 🤣🤣#Housefull5A #Housefull5Review #Housefull5 pic.twitter.com/YOkaN7rzIi
— Bipin Singh (@bipinsinghreal) June 6, 2025
दूसरे यूजर ने लिखा, "आज मैंने बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म देखी, मुझे बहुत मजा आया, एक से बढ़कर एक चुटकुले। अक्षय कुमार से अच्छी कॉमेडी फिल्म कोई नहीं बना सकता।"
Today I watched Bollywood's best comedy movie, I enjoyed it, one better than the other jokes
— —͟͞͞Cʜᴏᴜᴅʜᴀʀʏ Sᴀʜᴀʙ (@AKS_4601) June 6, 2025
No one can do a better comedy movie than Akshay Kumar #Housefull5Review #Housefull5 pic.twitter.com/RFxks04hG0
वहीं एक ने लिखा कि हाउसफुल 5 मनोरंजन का ज्वालामुखी है। नियमित अंतराल पर हंसी-मजाक से भरपूर इस फिल्म में पागलपन भरी कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट का मिश्रण है, जो इसे एक अनोखी कॉमेडी थ्रिलर बनाता है। फिल्म की राइटिंग दमदार है।
#Housefull5 - ⭐️⭐️⭐️⭐️🌟( 4.5 )
— RATHORE 🚩 (@Rathore464996) June 6, 2025
Housefull 5 is a Volcano of Entertainment! Packed with laugh-out-loud moments at regular intervals, the film blends madcap comedy with a murder mystery twist, making it a unique comedy thriller.
Film has strong writing. pic.twitter.com/ZA0v9vySyt
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सिनेमाघर के बाहर दर्शकों की भीड़ दिखाई दे रही है, और यह वीडियो ओडिशा के भुवनेश्वर का बताया जा रहा है।
Audience craze for Housefull 5 live view at odisha bhubaneswar @akshaykumar #Housefull5 #AkshayKumar ❤️❤️🔥 pic.twitter.com/jJa4PXbS0i
— Manoj Kumar (@manoj_DDD) June 6, 2025
Who's today going to see #Housefull5
— —͟͞͞Cʜᴏᴜᴅʜᴀʀʏ Sᴀʜᴀʙ (@AKS_4601) June 6, 2025
All time Blockbuster Movie 🎥🍿 in Comedy Cenema.
First day first show 😯
Comment 📩 Full Movie Link 🔗 pic.twitter.com/3xAhfXKHIk
काजल सोम
