Logo
election banner
Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड के इंटर के एग्जाम खत्म हो गए हैं और मूल्यांकन भी लगभग खत्म होने वाला है। अब बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं।

Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड के इंटर के एग्जाम खत्म हो गए हैं और मूल्यांकन भी लगभग खत्म होने वाला है। अब बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे जल्द जारी किए जा सकते हैं। पिछले 5 सालों का रिकार्ड देखा जाए तो नतीजे 20 मार्च से 30 मार्च के बीच जारी किए जाते रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल भी इंटर के नतीजे होली से पहले यानी 20 मार्च तक जारी किए जा सकते हैं। एक बार नतीजे जारी किए जाने पर बिहार बोर्ड के आधिकारिक साइट पर रिजल्ट देख सकते है।

11 मार्च से होगा टॉपर का इंटरव्यू
दरअसल बिहार बोर्ड ने टॉपर के इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी है। टॉपर का इंटरव्यू 11 मार्च से शुरू किया जा सकता है, इसके बाद बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी जोरों पर शुरू कर देगा। 

जानिए पिछले 5 सालों का रिकार्ड

साल           परीक्षा की तिथि रिजल्ट की तारीख
2018 6 फरवरी से 16 फरवरी 06 जून
2019 6 फरवरी से 16 फरवरी 30 मार्च
2020 3 फरवरी से 13 फरवरी 24 मार्च
2021 2 फरवरी से 13 फरवरी 26 मार्च
2022 1 फरवरी से  14 फरवरी 16 मार्च
2023 1 फरवरी से  12 फरवरी 21 मार्च

मैट्रिक और इंटर में कितने स्टूडेंट्स 
बिहार बोर्ड के अनुसार वर्ष 2024 में 16 लाख 94 हजार 564 परीक्षार्थी शामिल हुए है। जबकि वर्ष 2023 में 19 लाख 10 हजार 657 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। बिहार बोर्ड की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित हुई थी। वहीं इंटर की परीक्षा 1 से 12 फरवरी 2024 तक चली थी।

5379487