UP Board 12th Topper: क्या बनना चाहती हैं Science टॉपर महक जायसवाल? खुद बताया आगे का पूरा प्लान

Mehak Jaiswal
X
Mehak Jaiswal
महक जायसवाल ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। अब महक डॉक्टर बनने के अपने सफर की ओर कदम बढ़ा रही हैं।

UP Board 12th Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाल ही में इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ टॉप किया है। इस शानदार सफलता के बाद महक ने अपने भविष्य के सपने भी साझा किए। उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं ताकि समाज की सेवा कर सकें।

"अच्छे परिणाम की उम्मीद थी, लेकिन टॉप कर जाऊंगी, इसका अंदाजा नहीं था," महक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया। महक ने परीक्षा के समय मोबाइल फोन से दूरी बना ली थी और पूरी तरह से पढ़ाई पर फोकस रखा था। उन्होंने बताया कि केमिस्ट्री जैसे कठिन विषय में भी शिक्षकों की मदद से उन्होंने अच्छी पकड़ बनाई।

मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता
महक की बड़ी बहन आयुषी जायसवाल ने बताया कि उनकी मेहनत और अनुशासन का नतीजा आज सबके सामने है। उनके पिता, दुकान चलाते हैं। पूरा परिवार महक के इस ऐतिहासिक परिणाम पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। गांव से लेकर रिश्तेदारों तक हर कोई महक को बधाई दे रहा है।

महक के शिक्षक राजेश यादव ने भी उनकी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, "महक सवाल पूछने में कभी झिझकती नहीं थी। उसकी जिज्ञासा और सीखने की लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुँचाया।"

यूपी बोर्ड में लड़कियों ने फिर लहराया परचम
UP Board के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि इस साल भी बालिकाओं ने परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। महक जायसवाल के साथ-साथ साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह ने भी 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मोहिनी ने 96.40% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।

महक की कहानी लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा
महक जायसवाल ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। अब महक डॉक्टर बनने के अपने सफर की ओर कदम बढ़ा रही हैं, और उनका यह जज्बा देशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story