Logo
Odisha 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने शुक्रवार (2 मई) को कक्षा 10 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Odisha 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा ने शुक्रवार (2 मई) को कक्षा 10 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम दोपहर 4 बजे जारी किए गए। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in या orissaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Odisha 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- orissaresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 10वीं कक्षा के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखें।

डायरेक्ट लिंक: ओडिशा 10वीं रिजल्ट 2025

21 फरवरी से 6 मार्च के बीच आयोजित हुई थी परीक्षा
इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा 21 फरवरी से 6 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या, पास प्रतिशत, लिंगवार और जिलेवार परिणाम के साथ ही समग्र परिणाम भी जारी किया है।

पिछले वर्ष 2024 में, BSE ओडिशा ने 26 मार्च को मैट्रिक परिणाम घोषित किया था। पास प्रतिशत 96.07% था, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96.73% और लड़कों का 95.39% रहा था। कुल 2,644 स्कूलों ने 100% रिजल्ट हासिल किया था। पिछले वर्ष कुल 5,41,061 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, जिनमें से 5,30,153 छात्र सफल हुए थे।

5379487