Logo
Mulank Rashifal (25 मार्च 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 25 मार्च का अंक राशिफल।

25 March ka Ank Rashifal: आज 25 मार्च है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 25/03/2026, 2+5+0+3+2+0+2+6 =20 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 है, जिसका जोड़ 2(2+0=20) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 25 मार्च का अंक राशिफल।

मूलांक 1 
आज आपके भीतर आत्मविश्लेषण की भावना बढ़ाएगा। आप सामान्य: सक्रिय और निर्णायक होते हैं, लेकिन इस दिन आपको थोड़ी शांति और सोच-विचार की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और योजनाओं को गहराई से समझें। रिश्तों में अहंकार से दूरी बनाना फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 2
आज के दिन आपकी अंतर्दृष्टि बहुत मजबूत रहेगी। आप लोगों की भावनाओं को आसानी से समझ पाएंगे। हालांकि, मूड स्विंग्स से बचने के लिए ध्यान और सकारात्मक सोच अपनाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 3
आज पढ़ाई, रिसर्च या नई चीजें सीखने के लिए यह दिन अनुकूल है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। सामाजिक जीवन थोड़ा सीमित रह सकता है।

मूलांक 4
आज का दिन आपको असामान्य अनुभव दे सकता है। अचानक विचार या बदलाव सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्कता रखें और किसी भी जोखिम से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।

मूलांक 5
आज आप किसी जटिल समस्या का समाधान खोज सकते हैं। यात्रा या नए संपर्कों के लिए दिन ठीक है, लेकिन किसी भी जानकारी को जांचे बिना निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

मूलांक 6
आज का दिन प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधा से जुड़ा है। आप अपने रिश्तों पर गहराई से विचार करेंगे। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में स्पष्टता जरूरी है।

मूलांक 7
आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आपका मूलांक और दिन का मूलांक दोनों 7 हैं। यह आत्मचिंतन, आध्यात्मिकता और रहस्यमय ज्ञान का समय है। आप अपने जीवन के गहरे पहलुओं को समझने की कोशिश करेंगे। ध्यान, योग और एकांत में समय बिताना लाभकारी रहेगा। हालांकि, ज्यादा अकेलापन न अपनाएं और अपने विचारों को किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा करें।

मूलांक 8
आज का दिन आपके भीतर गंभीरता और अनुशासन को और बढ़ाएगा। यह दिन अपने कामों की समीक्षा करने और गलतियों से सीखने का है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। धैर्य और मेहनत से आगे बढ़ें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी।

मूलांक 9
आज का दिन ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। इस दिन मूलांक 7 का प्रभाव आपकी ऊर्जा को थोड़ा शांत कर सकता है। आप अधिक सोच-विचार में समय बिताएंगे। किसी भी विवाद से बचें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। समाज सेवा या दूसरों की मदद करने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी। 

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452

7