UGC NET December 2024: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें चेक

UGC NET exam city slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए स्लिप जारी कर दिया गया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें, UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
UGC NET परीक्षा पैटर्न
UGC NET की परीक्षा में कुल 180 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा के दो खंड होंगे। खंड 1: सामान्य योग्यता (General Paper) खंड 2: विशेष विषय से संबंधित प्रश्न। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और दोनों खंडों के बीच कोई अंतराल नहीं होगा। इस परीक्षा के लिए 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजन किया जाएगा।
इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
सिटी स्लिप की तुलना में एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी प्रदान करती है, जबकि एडमिट कार्ड में आपको परीक्षा के केंद्र, समय, और अन्य निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) लेकर जाना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें- एचपीसीईटी एग्जाम डेट जारी, मई में होगी बीटेक, एमसीए और एमबीए की परीक्षा
ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर सिटी इंटिमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद, आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS