JEE Main 2024 City Slip: एनटीए ने जारी की जेईई मेन पेपर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

NTA JEE MAINS
X
जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप जारी
JEE Main 2024 City Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2024(JEE Main 2024) परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है।

JEE Main 2024 City Slip Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप 2024 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर अपलोड कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से अपनी जेईई सिटी आवंटन सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: JEE Main 2024: जेईई मेन एग्जाम डेट्स में हुआ बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

24 जनवरी से 01 फरवरी तक होगी परीक्षा
जेईई मेन्स 2024 सेशन-1 की परीक्षा 24 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने फिलहाल 24 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में आयोजित होने वाली बी.आर्क और बी. प्लानिंग की परीक्षा की एडवांस इंटीमिटेशन एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। 27, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी की एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से पहले जारी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2024 का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
उम्मीदवार ध्यान रखें कि जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड ना समझें, ये सिर्फ आपको सिटी सेंटर की जानकारी के लिए दिया गया है। एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें JEE Main 2024 एग्जाम सिटी स्लिप

  • उम्मीदवार सबसे पहले NTA JEE Mains की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर JEE Main 2024 City Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉग-इन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप चेक और और डाउनलोड करें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story