NEET Admit Card 2025 OUT: एनटीए ने नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे neet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

X
NEET Admit Card 2025 OUT: एनटीए ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) को NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET Admit Card 2025 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार (30 अप्रैल 2025) को NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया। जिन छात्रों ने NEET UG 2025 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET Admit Card 2025: नीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- "NEET UG 2025 Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
- एक प्रिंटेड कॉपी निकालकर अपने पास रख लें।
डायरेक्ट लिक से डाउनलोड करें NEET UG 2025 एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड में चेक करें ये चीजें
नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर और टाइमिंग की जांच जरूर चेक करें। अगर कोई गलती मिले, तो तुरंत NTA हेल्पलाइन (011-40759000 / 011-69227700) पर संपर्क करें।
NEET UG 2025: महत्वपूर्ण जानकारी
- एग्जाम डेट: 5 मई 2025 (रविवार)
- मोड: ऑफलाइन (पेन-पेपर)
- समय अवधि: 3 घंटे 20 मिनट
- भाषाएं: हिंदी, अंग्रेजी और 11 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध
एग्जाम के दिन ले जाएं जरूरी चीजें
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस)
- ब्लू/ब्लैक बॉल पेन
