Logo
JEE Main 2024 Paper 2 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main 2024 Paper 2) का रिजल्ट रविवार, 19 मई को जारी कर दिया गया। इस साल, बीआर्क और बीप्लानिंग में दो-दो छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

JEE Main 2024 Paper 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main 2024 paper 2 result जारी कर दिया है। जेईई मेन सेशन 2 का पेपर देने वाले 36,707 BArch कैंडिडेट्स और 16,228 BPlanning कैंडिडेट्स रिजल्ट ऑफिशियल वेबासइट jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। दो कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर हासिल किया है। 

12 अप्रैल को हुई थी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 291 शहरों में 12 अप्रैल को आयोजित किया गया था। कुल 73,362 उम्मीदवारों ने बीआर्क पेपर के लिए और 38,105 उम्मीदवारों ने बीप्लानिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।  

सुलग्ना बसाक, मुथु आर किया टॉपर
जेईई मेन पेपर 2 में सुलग्ना बसाक और मुथु आर ने बीआर्क में टॉप किया है। कोलासानी साकेत प्रणव और अरुण राधाकृष्णन को पेपर 2बी में टॉप किया। 

JEE Main 2024 Paper 2 BArch Topper List

  • सामान्य: सुलगना बसाक, झारखंड, 100
  • सामान्य-ईडब्ल्यूएस: यायावरम श्रवण राम, आंध्र प्रदेश, 99.96704
  • ओबीसी-एनसीएल: मुथु आर, तमिलनाडु, 100
  • एससी: विवेकजीत दास, तेलंगाना, 99.94958
  • एसटी: बोडा प्रबंजन जादव, बनोथ रिथवाक, तेलंगाना, 99.87978

JEE Main 2024 Paper 2 B Planning Topper List

  • सामान्य: अरुण राधाकृष्ण, कर्नाटक, 100
  • सामान्य-ईडब्ल्यूएस: कोलासानी साकेत प्रणव, आंध्र प्रदेश, 100
  • ओबीसी-एनसीएल: नागुल प्रसाद सुब्रमणि वाडिवेल, कलिगटला देवी प्रसाद, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, 99.99384
  • एससी: अंकुश, उत्तर प्रदेश, 99.91156
  • एसटी: जोनाथन सिंकम एम संगमा, तमिलनाडु, 99.06951

तीन उम्मीदवारों का परिणाम रोका
एनटीए ने बताया कि तीन उम्मीदवारों का जेईई मेन पेपर 2 परिणाम 2024 अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण रोक दिया गया है। 

किस सब्जेक्ट के लिए कितने रजिस्टर्ड, कितने उपस्थित

  • दो सत्रों में रजिस्टर्ड सामान्य अभ्यर्थी- 99,086
  • दो सत्रों में बड़ी संख्या में सामान्य अभ्यर्थी शामिल हुए- 71,009
  • सत्र 2 में बीआर्क में रजिस्टर्ड उम्मीदवार- 73,362
  • बीआर्क सत्र 2 में उपस्थित उम्मीदवार- 36,707
  • सत्र 2 में बीप्लानिंग में रजिस्टर्ड उम्मीदवार- 38,105
  • बीप्लानिंग में उपस्थित उम्मीदवार- 16,228

JEE Main 2024 Paper 2 Result: जेईई मेंस पेपर 2 का ऐसे देखें रिजल्ट 

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर "JEE Main 2024 Paper 2" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल(आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज) करें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन पेपर 2 स्कोर कार्ड 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन्स पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करें। 
5379487