CAT 2024 Result: कैट का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक 

UCEED 2025 result
X
UCEED 2025 result
IIM CAT परीक्षा 2024 का रिजल्ट 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। CAT परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की गई थी।

CAT 2024 Result: भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) द्वारा आयोजित कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस साल का CAT परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की गई थी, और इसके प्रोविजनल आंसर-की दिसंबर में जारी की गई थी। हालांकि, कई अभ्यर्थी रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे जान सकते हैं कि यह परिणाम कब और कहां देखा जा सकता है।

CAT 2024 परिणाम कब होगा जारी
IIM CAT परीक्षा 2024 का रिजल्ट 2024 आज यानी 19 दिसंबर को जारी होने की संभावना है। CAT परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की गई थी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, यह केवल 31 दिसंबर, 2025 तक मान्य रहेगा।

ऐसे कर सकेंगे चेक

  • IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर आपको परिणाम का लिंक मिलेगा।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालें।
  • स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
  • अंत में डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

CAT 2024 परीक्षा के बारे में जानकारी:
इस साल, CAT 2024 परीक्षा 24 नवंबर को तीन सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र: सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरा सत्र: दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक, तीसरा सत्र: शाम 4:30 से 6:30 बजे तक हुई। परीक्षा देश के 170 शहरों में आयोजित की गई थी। IIM Calcutta ने 29 नवंबर को प्रतिक्रिया पत्र जारी किया और 3 दिसंबर को प्रोविजनल उत्तर कुंजी साझा की थी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने की खिड़की 5 दिसंबर को बंद हो गई थी।
यह भी पढ़ें- MPPSC Exam : एमपी के 12 शहरों में इस दिन होगी राज्य पात्रता परीक्षा, एक लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story