CAT Mock Test 2024: कैट एग्जाम के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव; 24 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें तैयारी

UPSSSC Stenographer Recruitment 2024
X
UPSSSC Stenographer Recruitment 2024
CAT Mock Test 2024: कैट परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट लिंक IIMCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो गई है। परीक्षा 24 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी।

CAT Mock Test 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोलकाता ने CAT Mock Test 2024 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 2024 को तीन पालियों में होगा। सुबह 8:30 AM – 10:30 AM तक, दोपहर 12:30 PM – 2:30 PM तक और शाम 4:30 PM – 6:30 PM तक शिफ्ट में होगा।

मॉक टेस्ट का उद्देश्य
CAT Mock Test 2024 में पिछले वर्षों के परीक्षा प्रश्नों का चयनित सेट शामिल है। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्न प्रकार (MCQ और Non-MCQ), और समय प्रबंधन में मदद करना है।

मॉक टेस्ट की मुख्य विशेषताएं:

  • कुल समय: 120 मिनट
  • सेक्शन: 3 (VARC, DILR, QA)
  • PwD उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय: 13 मिनट 20 सेकंड प्रति सेक्शन

कैसे करें मॉक टेस्ट का अभ्यास?
CAT Mock Test 2024 में शामिल होने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "CAT Mock Test Link" पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें और मॉक टेस्ट शुरू करें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story