Logo
election banner
Bihar Board 10th, 12th Results 2024 Date: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा बोर्ड ने टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

BSEB Bihar Board 10th, 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी! बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग का काम खत्म करके टॉपर्स इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद है कि होली से पहले रिजल्ट जारी हो जाएं। 

13 लाख छात्रों ने दी इंटर की परीक्षा
बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा इस साल 1 फरवरी से 13 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 13,04,352 छात्रों ने भाग लिया। इसमें 6.26 लाख लड़कियां और 6.77 लाख लड़के शामिल हुए थे। परीक्षा बिहार के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। 

कब आएगा 12 वीं का रिजल्ट(Bihar Board Inter Result Kab Aayaga?)
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मार्च महीने के तीसरे हफ्ते यानी होली से पहले रिजल्ट जारी कर सकता है। बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं क्लास का रिजल्ट 21 मार्च 2023 को जारी किया गया था।

कब आएगा 10वीं का रिजल्ट(Bihar Board Matric Result Kab Aayaga)
बिहार बोर्ड 10वीं क्लास का बोर्ड रिजल्ट(BSEB 10th Result 2024) होली के बाद यानी मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 

यहां देखें रिजल्ट देखने का तरीका(How to Check BSEB 10-12th Result 2024)

  • रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज में एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर और रोल कोड को दर्ज करें।
  • बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्‍ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
5379487