Bihar Board 12 Result 2024 Out: बिहार 12th बोर्ड रिजल्ट जारी; यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट, ये रहा Direct Link

Bihar Board 12th Result
X
Bihar Board 12th Result
Bihar Board 12 Result 2024 Out: बिहार बोर्ड ने शनिवार 23 मार्च को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने नतीजे घोषित किए। biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक करें अपना परिणाम।

Bihar Board 12 Result 2024 Out: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर और नए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी किया। बिहार बोर्ड ने लगातार 6वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकार्ड भी बना लिया हैं।

यहां देखें लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस

यहां देखें स्ट्रीम वाइज रिजल्ट

इस साल इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें

  • साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी
  • कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी
  • आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा।

यह है इस साल के टॉपर
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने 96.40 फीसदी अंकों के साथ, साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने 95.60 फीसदी अंकों के साथ टॉपर किया।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के टॉप 5 पॉजिशन पर 24 विद्यार्थी
इस बार टॉप 5 में साइंस में 11 विद्यार्थी, कॉमर्स में 8 और आर्ट में 5 स्टूडेंट्स हैं। इस प्रकार तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 विद्यार्थी टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट साइंस टॉपर्स लिस्ट

रैंक टॉपर्स का नाम मार्क्स
1 मृत्युंजय कुमार 481
2 सिमरन गुप्ता 477
2 वरुण कुमार 477
3 प्रिंस कुमार 476
4 आकृति कुमारी 475
4 राजा कुमार 475
4 साना कुमारी 475
5 प्रज्ञा कुमारी 474
5 अनुष्का गुप्ता 474
5 अंकिता कुमारी 474
5 प्रिंस राज 474

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट

रैंक टॉपर्स का नाम कुल मार्क्स
1 प्रिया कुमारी 478
2 सौरभ कुमार 470
3 गुलशन कुमार 469
3 कुणाल कुमार 469
4 सुजाता कुमारी 468
4 साक्षी कुमारी 468
5 धर्मवीर कुमार 467
5 दिपाली कुमारी 467

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के आर्ट्स की टॉपर्स लिस्ट

रैंक टॉपर्स का नाम कुल मार्क्स
1 तुषार कुमार 482
2 निशि सिन्हा 473
3 तनु कुमारी 472
4 कुमार निशांत 469
5 अभिलाषा कुमारी 468

28 मार्च से भरे जाएंगे कंपार्टमेंटल फॉर्म
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में फेल हुए हैं वे 28 मार्च से कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा होगी अलग
जो छात्र किसी वजह से फरवरी 2024 की मुख्य परीक्षा में नहीं शामिल हो पाए थे, उनके लिए बोर्ड विशेष परीक्षा आयोजित होती है। अभी तक बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा साथ साथ करवाता आ रहा है। लेकिन इस बार बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा को अलग अलग कर दिया है। जो विद्यार्थी विशेष परीक्षा देंगे, उनके सर्टिफिकेट पर कंपार्टमेंटल वर्ड नहीं लिखा होगा।

87.21% छात्र हुए पास
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं में ओवरऑल 87.21% छात्र पास हुए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले पांच साल से इस साल का पास प्रतिशत बेहतर रहा है।

12वीं के बाद क्या करें...

बिहार बोर्ड ने 6वीं बार रचा इतिहास
बिहार बोर्ड लगातार 6वीं बार देश में सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करके इतिहास रच दिया है। बोर्ड ने होली से पहले 12वीं क्लास का रिजल् जारी कर दिया है। जबकि 10वीं क्लास का रिजल्ट होली के बाद जारी कर दिया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या?
बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित होने के बाद बीएसईबी स्कूलों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट भेजेगा। जो छात्र अपने अंकों से खुश नहीं हैं, उनके पास अंकों की जांच/सत्यापन/पुनः गिनती का विकल्प होगा। जिसकी जानकारी रिजल्ट की अधिसूचना में बताई जाएगी।

13 लाख विद्यार्थियों ने 1 फरवरी से 12 फरवरी तक दी थी परीक्षा
बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराई गई थी। इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे।

यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका(How to Check BSEB 12th Result 2024)

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लिंक एक्टिवेट होने के बाद 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें उसके बाद रिजल्ट देख सकेंगे।
  • रिजल्ट को अच्छी तरह से चेक करके पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story