Bihar Board 10th Result 2024: इस दिन आएगा मैट्रिक का रिजल्ट, नोट कर लें डेट

Bihar Board 10th Result 2024
X
Bihar Board 10th Result 2024
पिछली बार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी 10वीं के परिणाम 31 मार्च को जारी हो सकता है।

Bihar Board 10th Result 2024: कक्षा 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब मैट्रिक के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं के नतीजे होली के बाद घोषित होने की संभावना है। यानी हाईस्कूल के रिजल्ट 30 या 31 मार्च को जारी हो सकते हैं। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें कि पिछली बार बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार भी 10वीं के परिणाम 31 मार्च को जारी हो सकता है। हालांकि अभी BSEB ने रिजल्ट की डेट घोषित नहीं की है। हाईस्कूल परिणाम के साथ BSEB टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर देगा।

ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर मैट्रिक रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक कर दें।
अब 10वीं का रोल नंबर और रोल कोड भरें।
परिणाम आपको आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
इसे चेक करके प्रिंट निकाल कर रख सकते हैं।

साल 2023 में बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 31 मार्च को दोपर 1.30 बजे जारी किया था। वहीं साल 2022 में भी हाईस्कूल के नतीजे 31 मार्च को दोपहर 3 बजे जारी हुआ था। साल 2021 में 10 वीं का परिणाम 5 अप्रैल को जारी किया गया था। वहीं, साल 2020 में 26 मई को नतीजे जारी हुए थे। बोर्ड ने 2019 में बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे जारी किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story