Today Gold Price: लख टकिया होने के करीब सोना! गोल्ड की कीमत में तूफानी तेज़ी, जानें 24 और 22 कैरेट का रेट

Today Gold Price: सोने की कीमतों को जैसे पंख लग गए हैं। बीते कुछ महीनों में सोने के दाम में तूफानी उछाल देखने को मिल रहा है। सोमवार यानी 21 अप्रैल 2025 को भी गोल्ड के दाम में तेजी जारी है। 24 कैरेट सोने की कीमत देशभर में 98,000 को पार कर गई हैं, वहीं 22 कैरेट सोना भी 90 हजार के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा है और सिल्वर फ्लैट बनी हुई है।
सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में भी उछाल देखा जा सकता है और गोल्ड के दाम 1 लाख को पार कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने की कीमतों में आने वाले समय में बड़ी गिरावट की उम्मीद बेमानी है।
इसे भी पढ़ें: UPI Wrong Payment: यूपीआई से गलत खाते में पैसा कर दिया है ट्रांसफर? फटाफट 3 जगहों पर करें इसकी शिकायत
सोने का आयात बढ़ा
देश में बीते कुछ वक्त में सोने के आयात में काफी इजाफा हुआ है। मार्च में आयात 192.13 प्रतिशत बढ़ा है और 4.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसी के साथ फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में गोल्ड का आयात 27.27 फीसदी बढ़कर 58 अरब डॉलर रहा।
देश के प्रमुख शहरो में गोल्ड के रेट (प्रति ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
| चेन्नई | ₹9,015 | ₹9,835 |
| मुंबई | ₹9,015 | ₹9,835 |
| दिल्ली | ₹9,015 | ₹9,835 |
| कलकत्ता | ₹9,030 | ₹9,850 |
| बेंगलुरु | ₹8,920 | ₹9,731 |
| हैदराबाद | ₹9,015 | ₹9,835 |
| अहमदाबाद | ₹9,020 | ₹9,840 |
| इंदौर | ₹9,020 | ₹9,840 |
| भोपाल | ₹9,020 | ₹9,840 |
| जयपुर | ₹9,030 | ₹9,850 |
| लखनऊ | ₹9,030 | ₹9,850 |
(कीर्ति)
