Logo
ग्वालियर के मानपुर PM आवास में पानी की टंकी से मरी छिपकली और कीड़े मिले। रहवासियों ने गंदे पानी की सप्लाई और सफाई न होने का आरोप लगाया।

मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मानपुर में पीएम आवास मल्टी में लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। यहां बनी पानी की टंकी में मरी हुई छिपकली मिली है। रहवासियों का कहना है कि, बीते 6 महीने से पानी की टंकी की सफाई नहीं की गई है। यहां रहने वाले लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। 

टंकी में मरी हुई छिपकली मिली
मामला बहोड़ापुर इलाके के मानपुर फेज-1 का है। सोसायटी की E-52 मल्टी में पानी की टंकी में बहुत दिनों से छिपकली मरी हुई थी। पानी से कीड़े भी निकल रहे थे। एक दम से पानी सप्लाई रुका तो लोगों ने छत पर जाकर चेक किया। इस दौरान कई टंकियों में कीड़े और एक टंकी में मरी हुई छिपकली मिली।

1300 फ्लैट्स में रहते हैं 5 हजार से अधिक लोग
पीएम आवास योजना के तहत बने 1300 फ्लैट्स में 5 हजार से अधिक लोग रहते हैं। निगम द्वारा सफाई किए जाने की व्यवस्था खत्म हो गई है। ऐसे में यहां साफ-सफाई की कोई अन्य व्यवस्था नहीं है। लोग गंदगी में रहने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

यह भी पढ़ें: राजगढ़ में बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत, आरोपी ने काटी जीभ-नाक

यह भी पढ़ें: रोजा इफ्तारी के समय मधुमक्खियों का हमला, Viral Video

यह भी पढ़ें: सीहोर डबल मर्डर, परीक्षा देने निकले भाई-बहन की ताऊ ने की हत्या

यह भी पढ़ें: मंदिर पर हरा झंडा लगाने से तनाव, माहौल बिगाड़ने की कोशिश

नगर निगम में भी की शिकायत
रहवासियों को आशंका है कि, गन्दगी के चलते यहां भी इंदौर के भागीरथपुरा जैसा कांड हो सकता है। लोगों ने बताया कि, ठेकेदार ने यहां सालों से सफाई नहीं की। नगर निगम में भी शिकायत की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। गंदे पानी के कारण हजारों लोगों की जान खतरे में है।
 

5379487