Logo
election banner
Ram Mandir PranPrathistha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। 

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य उद्घाटन के साथ देश में रामोत्सव का जश्न है। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी का परिवार भी पूरी तरह रामभक्ति में डूबा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी के साथ पूरा परिवार विशेष विमान से सोमवार सुबह अयोध्या पहुंचा और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के गवाह बने। इस दौरान दोनों वीवीआईपी गैलरी में बैठकर गर्भगृह में पूजा का लाइव टेलीकॉस्ट मोबाइल पर देखते नजर आए।

अयोध्या में क्या बोली अंबानी फैमिली?
समारोह के बाद नीता अंबानी ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन को ऐतिहासिक दिन बताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज भगवान राम आ रहे हैं। 22 जनवरी देशभर के लिए राम दिवाली है। आकाश अंबानी बोले- आज का समारोह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। अयोध्या पहुंचकर काफी खुश हूं।

Ambani Family Ram Mandir
Ambani Family at Ram Mandir

 RIL ने 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में पहला निजी संस्थान है, जिसने 22 जनवरी को अपने कर्मचारियों के लिए पूरी तरह से अवकाश घोषित किया है। ताकि कंपनी के लाखों कर्मचारी प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव का हिस्सा बन पाएं। रिलायंस रिटेल और रिलांयस जियो ने राम भक्तों के लिए कई विशेष सर्विसेस शुरू की हैं। अयोध्या में मोबाइल सिग्नल मजबूत करने के लिए जियो ने टॉवरों की संख्या बढ़ाई है और जगह-जगह हेल्प डेस्क बनाकर लोगों को नि:शुल्क मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी है।

रिलांयस के मंदिरों में विशेष पूजा और सजावट
रामलला के विराजमान होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुंबई, जामनगर, सिलवासा, होशियारपुर, नागपुर, शहडोल, काकिनाड़ा समेत देशभर में स्थित मंदिरों में खास सजावट और पूजा-पाठ किया गया। यहां रिलायंस के स्टॉफ मेंबर और अधिकारी शामिल हुए।

देशभर के 8000 मेहमान अयोध्या पहुंचे 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का विधिवत पूजन किया। इसके बाद भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के 8000 से ज्यादा विशिष्ट अथिति समारोह में शामिल हुए।

5379487