Logo
election banner
रिलायंस जियो ने 2016 में लॉन्चिंग के बाद टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचा दिया था। अब रिलायंस का प्लान मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया में देश की सबसे बड़ी कंपनी बनने की है। 

Reliance-Disney Deal: एशिया के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एंटरटेनमेंट सेक्टर की दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के साथ नॉन-बाइंडिंग डील साइन की है। सूत्रों के मुताबिक, लंदन में पिछले हफ्ते दोनों कंपनियों के बीच यह डील हुई है। यह मर्जर के बाद रिलायंस की 51% और डिज्नी की 49% हिस्सेदारी होगी। डील अगले साल जनवरी या फरवरी तक फाइनल हो सकती है। अब रिलायंस और डिज्नी का प्लान भारत में सबसे बड़ा मीडिया और एंटरटेनमेंट का बिजनेस खड़ा करना है। 

मर्जर के लिए जरूरी प्रॉसेस जारी 
बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अब टेलीकॉम और मीडिया के बाद एंटरटेनमेंट जैसे नए सेक्टर में तहलका मचाने की तैयारी में हैं। डील के लिए हुई मीटिंग में डिज्नी की ओर से केविन मेयर और मुकेश अंबानी की करीबी मनोज मोदी भी मौजूद रहे। डील साइन होने के बाद वैल्यूएशन समेत मर्जर के लिए जरूरी अन्य प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डील के लिए दोनों कंपनियों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही थी। हालांकि, डिज्नी इंडिया की ओर से फिलहाल इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही अब तक रिलायंस ने आधिकारिक पुष्टि की।

रिलायंस-डिज्नी डील में क्या है खास?
बता दें कि भारत में स्टार इंडिया के 77 चैनल और वायकॉम18 के 38 चैनल हैं। दोनों के कुल 115 चैनल ऑपरेशन में हैं। इसके अलावा दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियो सिनेमा शामिल हैं। वित्त वर्ष 2023 में डिज्नी स्टार का नेट प्रॉफिट 1,272 करोड़ रु. रहा जबकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार को 748 करोड़ का नुकसान हुआ। वायकॉम 18 का नेट प्रॉफिट 11 करोड़ रुपए रहा। जानकारों की मानें तो रिलायंस की सहयोगी वायकॉम18 की स्टेप डाउन सब्सिडियरी बनाने की योजना है। इसे स्टॉक स्वैप के द्वारा स्टार इंडिया के साथ मर्जर किया जाएगा। 

5379487