Logo
election banner
Mahila Samman Savings Scheme 2023: इस सेविंग स्कीम में अगर 2 साल रुपए जमा करेंगे तो मैच्योरिटी पर 2 लाख 34 हजार रुपए मिलेंगे।

Mahila Samman Savings Scheme 2023: केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है- महिला सम्मान सेविंग्स स्कीम। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 का बजट पेश करते हुए लॉन्च किया था। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसे महिलाओं की बजत और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

महिलाओं के लिए सेविंग स्कीम की खास बातें
महिला सम्मान बचत पत्र एक छोटी बचत योजना है। जिसमें कोई भी भारतीय महिला या लड़की डाकघर में अपना अकाउंट खोलकर सालाना 1000/- रुपए से अधिकतम 2 लाख/- रुपए की राशि जमा कर सकती है। इस स्कीम के अंगर्तग खाताधारक महिला को तिमाही आधार पर 7.5 फीसदी चक्रवृद्धि ब्याज भी मिलता है। महिला सम्मान बचत पत्र का मैच्योरिटी पीरियड 2 साल का है। अगर आपने दिसंबर 2023 में निवेश किया है तो इसकी मैच्योरिटी दिसंबर 2025 में होगी। आप चाहें तो एक साल के बाद बीच में भी पैसे निकाल सकते हैं। अगर 2 साल रुपए जमा करेंगे तो मैच्योरिटी पर 2 लाख 34 हजार रुपए मिलेंगे। 

कैसे खुलवा सकते हैं अपना अकाउंट?
महिला सम्मान सेविंग स्कीम मे कोई भी भारतीय महिला खाता खुलवा सकती है। इसके लिए कोई उम्र सीमा तय नहीं की गई है। नाबालिग बेटियों का अकाउंट माता-पिता की देखरेख में खुल सकता है। आप इन खातों को पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंकों जैसे- बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता खुलवा सकते हैं। अकाउंट ओपनिंग के लिए आपको फॉर्म 1 भरना होगा। इस दौरान आधार कार्ड, पैन कार्ड, केवाईसी डॉक्यूमेंट्स और पासपोर्ट साइज फोटो को जरूरत पड़ेगी।

क्या मैच्योरिटी से पहले भी पैसे निकाल पाएंगे? 
हां, महिला सम्मान सेविंग्स स्कीम में आपको अकाउंट ओपनिंग की तारीख से एक साल के बाद जमा रकम का 40 फीसदी तक विड्राल करने की फैसिलिटी मिलती है। अगर लॉक इन पीरियड में किसी खाताधारक की मौत हो जाती है तो ऐसे में नॉमिनी क्लेम करके पैसे निकाल सकता है। अगर कोई गंभीर बीमारी हो जाए तो भी रकम निकाली जा सकती है। अगर आप किसी भी कारण से मैच्योरिटी से पहले अपना खाता बंद कराते हैं तो आपको 7.50 फीसदी की बजाय केवल 5.50 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा।

jindal steel
5379487