Logo
election banner
LIC Policy: अगर आप भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बेहतर पॉलिसी ढूंढ रहे है। जिससे आपके बच्चे का आने वाला भविष्य सुरक्षित हो सकें। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ अच्छे ऑप्शन बताएंगे, जिस पर आप निवेश कर सकते है।

LIC Policy: अगर आप भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बेहतर पॉलिसी ढूंढ रहे है। जिससे आपके बच्चे का आने वाला भविष्य सुरक्षित हो सकें। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ अच्छे ऑप्शन बताएंगे, जिस पर आप निवेश कर सकते है। 

LIC कंपनी  छोटे बच्चों के लिए कई तरह की पॉलिसी प्रदान करती है। इन पॉलिसियों के तहत, बच्चों को जीवन बीमा कवरेज और शिक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर धन प्रदान किया जाता है।

LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक
यह पॉलिसी 3 महीने से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध है। पॉलिसी की समय-सीमा 25 वर्ष है। इस पॉलिसी के तहत जीवन बीमा कवरेज और 18, 20 और 22 वर्ष की आयु पूरी होने पर धन वापसी प्रदान की जाती है।

LIC जीवन तरुण
यह पॉलिसी 3 महीने से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध है। पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष है। इस पॉलिसी के तहत, बच्चे को जीवन बीमा कवरेज और 18, 20 और 22 वर्ष की आयु पर धन वापसी प्रदान की जाती है। 

LIC चिल्ड्रन एजुकेशन प्लान
यह पॉलिसी 0 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध है।  पॉलिसी की अवधि 25 वर्ष है। इस पॉलिसी के तहत, बच्चे को जीवन बीमा कवरेज और बच्चों की शिक्षा के लिए धन प्रदान किया जाता है। 

जीवन बीमा कवरेज
इस पॉलिसियों के तहत बच्चों को जीवन बीमा कवरेज दिया जाता है। यदि किसी कारण बच्चे की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा राशि उसके नामांकित व्यक्ति(Nomine) को प्रदान की जाएगी।

शिक्षा के लिए धन
इसके तहत बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए धन प्रदान किया जाता है। पॉलिसी की मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि या नियमित आय मिलती है।

बचत
LIC की बच्चों की पॉलिसियों के तहत बच्चे के लिए बचत की सुविधा प्रदान की जाती है। बच्चों को पॉलिसी के तहत नियमित रूप से प्रीमियम का भुगतान करना होता है। इस प्रीमियम का उपयोग बच्चे की शिक्षा, शादी और अन्य जरूरतों के लिए किया जा सकता है।

5379487