Logo
Ice Cream Man Of India: नेचुरल्स आइसक्रीम को पहचान दिलाने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। एक आम बेचने वाले के बेटे की कामयाबी की कहानी आज सभी के लिए प्रेरणादायक है।

Icecream Man Of India: नेचुरल्स आइसक्रीम के फाउंडर रघुनंदन श्रीनिवास कामथ का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। बेहद साधारण परिवार में जन्मे कामथ ने अपनी काबिलियत और मेहनत की दम पर 400 करोड़ रु. का विशाल कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया। उन्हें भारत के आइसक्रीम मैन (Icecream Man Of India) के नाम से पहचाना जाता है। उनके निधन की जानकारी कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Natural’s Icecream का नाम सभी ने सुना होगा, लेकिन इसे पहचान दिलाने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। एक आम बेचने वाले के बेटे की कामयाबी की कहानी आज हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

कामथ ने छोटी उम्र में मुंबई का रुख किया
रघुनंदन कामथ का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरु के एक गांव में हुआ था। इनके पिता फल बिक्रेता थे और घर में पांच भाई-बहन थे। बचपन में पढ़ाई के साथ उन्होंने फल बेचने में पिता का हाथ बंटाया और इसी बिजनेस का अनुभव उनके लिए मददगार साबित हुआ। सभी फलों की गहरी समझ रखने वाले रघुनंदन कामथ 14 साल में मुंबई चले गए। यहां उन्होंने भाई के रेस्टोरेंट में काम किया।

कुछ अलग करने का आइडिया आया 
भाई के रेस्टोरेंट में काम करते हुए कामथ के मन में अपना बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया। बस यहीं से Natural’s Icecream की शुरुआत हुई। रघुनंदन कामथ ने 14 फरवरी 1984 को 4 कर्मचारियों के साथ इसकी शुरुआत की। आइडिया दमदार था, इसलिए जुहू मुंबई में आइसक्रीम का छोटा सा स्टोर चल निकला, इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रोडक्ट क्वालिटी में इजाफा करते हुए उन्होंने कई प्लेवर में नेचुरल्स आइसक्रीम लॉन्च की। देखते ही देखते उनका बिजनेस देशभर में फैल गया।

कंपनी का टर्नओवर 400 करोड़ रुपए पहुंचा
- नेचुरल्स आइसक्रीम का टर्नओवर वित्त वर्ष 2020 तक 300 करोड़ रुपए था, जो 2022 में बढ़कर 400 करोड़ रुपए हो गया। यह आइसक्रीम देश के टॉप 10 ब्रांड में शामिल है। शुरुआती साल में कंपनी को 5 लाख रुपए का टर्नओवर मिला था। 
- रघुनंदन आइसक्रीम प्रोडक्ट्स के जरिए लोगों को नेचुरल स्वाद देना चाहते थे। ब्रांड की सफलता ने एक फल विक्रेता के बेटे को ‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’ के तौर पर पहचान दिलाई। रघुनंदन भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी आइसक्रीम का स्वाद लोगों के दिलों में समाया रहेगा।

5379487