Logo
election banner
Anant Ambani & Radhika Merchant Pre-Wedding: रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में चल रही है। बुधवार कोअन्न सेवा में 51 लोगों को भोजन कराया।  

Anant Ambani & Radhika Merchant Pre-Wedding: भारत और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में शुरू हो चुके हैं। अनंत की शादी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ होगी। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से पहले अंबानी परिवार ने बुधवार रात (28 फरवरी) को जामनगर के गांव में शाही भोज का आयोजन किया। गुजराती रीति-रिवाजों में इसे अन्न सेवा कहा जाता है। दूसरी ओर, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए बॉलीवुड स्टार्स के अलावा दूसरे देशों की हस्तियां गुजरात पहुंच रही हैं। यह इवेंट 1 से 3 मार्च तक चलेगा।

Anant Radhika Pre-Wedding
Anant Radhika Pre-Wedding

Watch Video: अंबानी परिवार की बहू ने परोसा भोजन

अंबानी फैमिली की अन्न सेवा में 51 हजार लोगों शामिल हुए
इस दौरान अंबानी परिवार ने रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव में अंबानी फैमिली ने करीब 51 हजार स्थानीय लोगों को भोजन कराया। अन्न सेवा के लिए जामनगर के आसपास के गावों के लोगों को न्योता दिया गया था। जिन्हें रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी, दूल्हे अनंत अंबानी, दुल्हन राधिका मर्चेंट ने मेहमानों को पारंपरिक गुजराती भोजन परोसा।

Anant Radhika Pre-Wedding
Anant Radhika Pre-Wedding

मुकेश ने हाथ जोड़कर किया मेहमानों का स्वागत
दुनिया के 10 अरबपतियों में शामिल रिलायंस ग्रुप के मुखिया मुकेश अंबानी ने बड़े आदर के साथ हाथ जोड़कर अन्न सेवा में पधारे मेहमानों का सत्कार किया। वहीं, राधिका और अनंत काफी खुश नजर आए और दोनों ने मेहमानों के साथ तस्वीरें भी खिंचाईं। (ये भी पढ़ें... जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका की प्री-वेडिंग में इंदौर के 21 शेफ बनाएंगे लजीज व्यंजन)

Anant Radhika Pre-Wedding
Anant Radhika Pre-Wedding

पिछले साल जनवरी में हुई थी सगाई
अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे की इंगेजमेंट पिछले साल जनवरी में हुई थी। अनंत और राधिका की सगाई गुजराती रीति-रिवाज से हुई थी। इवेंट में मुकेश और नीता ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से यहां आए मेहमानों और दुनियाभर में अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। सगाई के मौके पर अनंत डार्क ब्लू कुर्ता पायजामा और राधिका क्रीम कलर के लहंगा में नजर आई थीं। सेरेमनी में बिजनेस, फिल्म, राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश 2019 और बेटी ईशा 2020 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

5379487