Logo
TVS New Bike: TVS मोटर्स ने Apache RTR 160 और RTR 160 V4 का डार्क एडिशन वेरिएंट लॉन्च किया है। कुल बाइक 6 अलग-अलग कलर में उपलब्ध होंगी।

TVS New Bike: देश की नामी टू-व्हीलर कंपनी TVS मोटर्स ने अपाचे बाइक के दो नए मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Apache RTR 160 और RTR 160 4V के नए वेरिएंट भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किए हैं। इसके डार्क एडिशन वेरिएंट में मिनिमम ग्राफिक्स के साथ ऑल-ब्लैक फिनिश दिया गया है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में एक ब्लैक-आउट एग्जॉस्ट और टैंक पर एक ब्लैक टीवीएस लोगो उभरा हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने TVS Apache RTR 160 और 160 V4 को अलग-अलग कलर ऑप्शन में उतारा है। अब इनके कुल 6 कलर उपलब्ध होंगे। जबकि दोनों मोटरसाइकिलों के मैकेनिक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने डार्क एडिशन वेरिएंट की कीमत स्टैंडर्ड Apache RTR 160 4V से 1000 रुपए ज्यादा रखी है।

अपाचे डार्क एडिशन वैरिएंट में क्या खास? 
आपको बता दें कि स्टैंडर्ड Apache RTR 160 और RTR 160 4V की कीमतें क्रमश: 1.20 लाख रुपए और 1.23 लाख रुपए है। डार्क एडिशन Apache RTR 160 4V की कीमत 1000 रुपए ज्यादा होगी। इन डिजाइनिंग चेंज के अलावा दोनों बाइक के मैकेनिक्स में कोई बड़ा बदलाव शामिल नहीं है।
 
नई अपाचे की ताकत जान लीजिए?
Apache RTR 160 बाइक एक 159cc सिंगल-सिलेंडर मोटर से चलती है, जो 8750 rpm पर 16.04hp और 7000 rpm पर 13.85Nm पॉवर जनरेट करता है। इस बीच, Apache RTR 160 4V में समान क्षमता की मोटर है, लेकिन इसके बजाय 9250 rpm पर 17.55hp और 7250rpm पर 14.73Nm पॉवर जनरेट होती है। TVS Apache RTR 160 डार्क एडिशन 1.20 लाख रुपए की कीमत पर उपलब्ध है और RTR 160 4V 1.24 लाख रुपए में मिल रही है। ( प्राइस- एक्स-शोरूम दिल्ली)

(मंजू कुमारी)
 

5379487