Top Sedan India: मारुति डिजायर को लोगों ने इतना खरीदा, 10 मॉडल मिलकर भी रह गए पीछे; देखें लिस्ट

Top 10 Sedans April 2024 Dzire Dominate Amaze
X
Top 10 Sedans April 2024 Dzire Dominate Amaze, City, Verna, Slavia, Virtus
अप्रैल में लोगों ने जिन सेडान कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया उसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने लोगों को जो सेडान सबसे ज्यादा पसंद आई वो मारुति डिजायर (Maruti Dzire) है।

Top 10 Sedans April 2024: अप्रैल में लोगों ने जिन सेडान (Sedan) कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया उसकी लिस्ट सामने आ गई है। पिछले महीने लोगों को जो सेडान सबसे ज्यादा पसंद आई वो मारुति डिजायर (Maruti Dzire) है। एक मात्र ऐसी कार है जिसकी 15 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। आपको ये बात चौंका सकती है कि अन्य सभी 10 मॉडल की करीब 14 हजार यूनिट बिकीं। यानी डिजायर अकेले ही 10 मॉडल पर भारी पड़ी। डिजायर के साथ टोयोटा कैमरी एक मात्र ऐसी सेडान रही जिसे ईयरली बेसिस पर ग्रोथ मिली। अन्य 9 मॉडल को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। लिस्ट में सबसे नीचे स्कोडा सुपर्ब है जिसके सिर्फ 13 यूनिट बिकीं।

Top Sedans April 2024
Top 10 Sedans April 2024 Dzire Dominate Amaze, City, Verna, Slavia, Virtus

बात करें सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान की तो मारुति डिजायर की अप्रैल 2024 में 15,825 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 10,132 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 5,693 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 56.19% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई ऑरा की अप्रैल 2024 में 4,526 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 5,085 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 559 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 10.99% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

टाटा टिगोर की अप्रैल 2024 में 2,153 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 3,154 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 1,001 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 31.74% की ईयरली डिग्रोथ मिली। होंडा अमेज की अप्रैल 2024 में 1,796 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 3,393 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 1,597 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 47.07% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

हुंडई वरना की अप्रैल 2024 में 1,571 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 4,001 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 2,430 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 60.73% की ईयरली डिग्रोथ मिली। स्कोडा स्लाविया की अप्रैल 2024 में 1,253 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 1,586 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 333 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 21.00% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

फॉक्सवैगन वर्टूस की अप्रैल 2024 में 1,183 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 1,481 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 298 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 20.12% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति सियाज की अप्रैल 2024 में 867 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 1,017 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 150 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 14.75% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

होंडा सिटी की अप्रैल 2024 में 824 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 1,920 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 1,096 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 57.08% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टोयोटा कैमरी की अप्रैल 2024 में 179 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 63 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 116 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 184.13% की ईयरली ग्रोथ मिली।

स्कोडा सुपर्ब की अप्रैल 2024 में 13 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 121 यूनिट बिकीं। यानी इसकी 108 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 89.26% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह टॉप-11 सेडान की कुल 30,190 यूनिट बिकीं। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 31,953 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,763 यूनिट कम बिकीं।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story