Logo
election banner
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) एक बार फिर देश के मिडसाइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अप्रैल में मिडसाइज SUV सेगमेंट में जिन मॉडल का दबदबा रहा उसमें क्रेटा पहले नंबर पर रही।

(मंजू कुमारी)
हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) एक बार फिर देश के मिडसाइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अप्रैल में मिडसाइज SUV सेगमेंट में जिन मॉडल का दबदबा रहा उसमें क्रेटा पहले नंबर पर रही। वैसे, टॉप-10 की लिस्ट में महिंद्रा एक मात्र ऐसी कंपनी रही जिसके सबस ज्यादा 2 मॉडल शामिल रहे। अन्य सभी कंपनियों के एक-एक मॉडल ही इस लिस्ट में जगह बना पाए। ऐसे में आप अपने लिए मिडसाइज SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तब एक बार इस लिस्ट पर नजर डाल लें।

Top 10 Midsize SUVs April 2024 (1)
Top 10 Midsize SUVs April 2024 (1)

अप्रैल में मिडसाइज सेगमेंट में जिन SUV का बोलबाला रहा, उसमें क्रेटा नंबर-1 पोजीशन पर रही। क्रेटा की 15,447 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 14,186 यूनिट का था। यानी इसे 9% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 14,807 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 9,617 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 54% की ईयरली ग्रोथ मिली।

इसी तरह, मारुति ग्रैंड विटारा लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 7,651 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 7,742 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की ईयरली डिग्रोथ मिली। किआ सेल्टोस लिस्ट में चौथे नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 6,734 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 7,213 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

वहीं, लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहने वाली महिंद्रा XUV700 की अप्रैल 2024 में 6,134 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 4,757 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 29% की ईयरली ग्रोथ मिली। टॉप-5 की लिस्ट में स्कॉर्पियो के बाद XUV700 सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ हासिल करने वाली कार रही।

 

Top 10 Midsize SUVs April 2024 (1)
Top 10 Midsize SUVs April 2024 (1)

अब बात करें इसकी आगे की सेल्स की तो टोयोटा हाइराइडर लिस्ट में छठे नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 3,252 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 2,616 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 24% की ईयरली ग्रोथ मिली। फॉग्सवैगन टाइगुन लिस्ट में सातवें नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 1,758 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 1,520 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली।

होंडा एलिवेट लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 1,731 यूनिट बिकी। स्कोडा कुशाक लिस्ट में नौवें नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 1,159 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 2,162 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 46% की ईयरली डिग्रोथ मिली। MG एस्टर लिस्ट में दसवें नंबर पर रही। अप्रैल 2024 में इसकी 1,019 यूनिट बिकी। वहीं, अप्रैल 2023 में इसकी 704 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 45% की ईयरली ग्रोथ मिली।
 

5379487