Logo
election banner
अप्रैल में लोगों ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के किन मॉडल पर अपना पैसा खर्च किया, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। इस सेगमेंट में टाटा (Tata), मारुति (Maruti) और हुंडई (Hyundai) के 2-2 मॉडल और महिंद्रा (Mahindra), किआ (Kia), निसान और रेनो के 1-1 मॉडल को जगह मिली।

(मंजू कुमारी)
अप्रैल में लोगों ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट के किन मॉडल पर अपना पैसा खर्च किया, उसकी लिस्ट सामने आ गई है। इस सेगमेंट में टाटा, मारुति और हुंडई के 2-2 मॉडल और महिंद्रा, किआ, निसान और रेनो के 1-1 मॉडल को जगह मिली। इस सेगमेंट को जिस मॉडल ने टॉप करने का काम किया वो टाटा पंच है। पंच अप्रैल में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। इस लिस्ट में पंच ने अपनी ही कंपनी की नेक्सन को काफी पीछे छोड़ दिया। वहीं, रेनो काइगर को लिस्ट में आखिरी पोजीशन मिली। चलिए एक बार टॉप-10 मॉडल पर नजर डालते हैं।

Top 10 Compact SUVs April 2024 (1)
Top 10 Compact SUVs April 2024 (1)

कॉम्पैक्ट SUV सेल्स की बात करें तो अप्रैल में टाटा पंच नंबर-1 पर रही। अप्रैल में इसकी 19,158 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 10,934 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 75% की ग्रोथ मिली। नंबर-2 पोजीशन पर मारुति ब्रेजा रही। अप्रैल में इसकी 17,113 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 11,836 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 45% की ग्रोथ मिली।

इसी तरह, नंबर-3 पोजीशन पर मारुति फ्रोंक्स रही। अप्रैल में इसकी 14,286 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 8,784 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 63% की ग्रोथ मिली। नंबर-4 पोजीशन पर टाटा नेक्सन रही। अप्रैल में इसकी 11,168 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 15,002 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 26% की डिग्रोथ मिली।

इसी तरह, नंबर-5 पोजीशन पर हुंडई वेन्यू रही। अप्रैल में इसकी 9,120 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 10,342 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 12% की डिग्रोथ मिली। वेन्यू को कंपनी ने पिछले साल ही लॉन्च किया है। ऐसे में इसका अप्रैल 2023 का आंकड़ा नहीं है। हालांकि, एक्सटर हुंडई के लिए तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है।

Top 10 Compact SUVs April 2024 (1)
Top 10 Compact SUVs April 2024 (1)

अब बात करें नंबर-6 पोजीशन की तो इस पोजीशन पर किआ सोनेट रही। अप्रैल में इसकी 7,901 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 9,744 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 19% की डिग्रोथ मिली। नंबर-7 पोजीशन पर हुंडई एक्सटर रही। अप्रैल में इसकी 7,756 यूनिट बिकीं। नंबर-8 पोजीशन पर महिंद्रा XUV300 रही। अप्रैल में इसकी 4,003 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 5,062 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 21% की डिग्रोथ मिली।

नंबर-9 पोजीशन पर निसान मैग्नाइट रही। अप्रैल में इसकी 2,404 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 2,617 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 8% की डिग्रोथ मिली। नंबर-10 पोजीशन पर रेनो काइगर रही। अप्रैल में इसकी 1,059 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 1,162 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 9% की डिग्रोथ मिली।
 

jindal steel Ad
5379487