New Car: पोर्शे ने पेश की 911 Spirit 70 कार, इसमें धांसू परफॉर्मेंस और न्यू हाइब्रिड सिस्टम

New Car: शंघाई ऑटो शो 2025 में Porsche ने अपनी खास पेशकश 911 Spirit 70, से पर्दा उठाया है। यह एक लिमिटेड एडिशन कन्वर्टिबल मॉडल है, जो 1970 और 1980 के शुरुआती दौर की डिजाइन से गहराई से प्रेरित है। दुनियाभर में इसके सिर्फ 1,500 यूनिट्स ही बनाए जाएंगे। 911 Spirit 70, पोर्शे की 'हेरिटेज डिजाइन' स्ट्रैटजी का हिस्सा है, जिसके तहत ब्रांड अपने ऐतिहासिक सुनहरे दौर को आधुनिक तकनीक और लिमिटेड प्रोडक्शन गाड़ियों के जरिए फिर से जीवंत कर रहा है।
Porsche 911 Spirit 70: दमदार परफॉर्मेंस और नया हाइब्रिड सिस्टम
911 Spirit 70 की नींव मौजूदा 911 Carrera GTS Cabriolet पर आधारित है, लेकिन इसमें नया परफॉर्मेंस हाइब्रिड सिस्टम जोड़ा गया है। इसमें 3.6 लीटर का बॉक्सर इंजन लगाया गया है, जिसे eTurbo, PDK ट्रांसमिशन में इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर और हाई-वोल्टेज सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप कुल 534 bhp की पावर और 610 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जहां तकनीकी रूप से यह कार पोर्शे की नवीनतम हाइब्रिड तकनीक का उदाहरण है, वहीं इसका डिजाइन सीधा 70 के दशक की क्लासिक कार्स की याद दिलाता है।
ये भी पढ़ें...गुपचुप तरीके से हर महीने इस स्कूटर को मिलने लगे 1000 ग्राहक, फुल चार्ज पर 120Km रेंज
Porsche 911 Spirit 70: यूनिक कलर स्कीम और डिजाइन एलिमेंट्स
- Spirit 70 का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका खास "ओलिव नियो" पेंटवर्क, जो एक गहरा ग्रीन शेड है, विशेष रूप से इस मॉडल के लिए विकसित किया गया है। फ्रंट और रियर सेक्शन पर ग्रे-गोल्ड टोन वाले ब्रोंजाइट एक्सेंट्स दिए गए हैं। कार के फुच्स-स्टाइल व्हील्स भी इसी ब्रोंजाइट फिनिश में हैं। काले रंग की सॉफ्ट टॉप और विंडस्क्रीन फ्रेम लुक को और भी खास बनाते हैं।
- कार के बोनट और छत पर तीन ब्लैक सिल्क-ग्लॉस स्ट्राइप्स हैं, जो 70 के दशक के सेफ्टी स्टिकर्स से प्रेरित हैं। साइड प्रोफाइल पर पोर्शे की ब्रांडिंग और एक कस्टमाइज़ेबल ब्लैक राउंडल भी दिया गया है, जिसमें अपनी पसंद का नंबर लगवाया जा सकता है- यह पोर्शे के रेसिंग इतिहास को श्रद्धांजलि देता है। इसके अलावा, बोनट पर लगा पोर्शे का पुराना क्रेस्ट, गोल्ड बैजेस, "पोर्श एक्सक्लूसिव मैनुफैक्चर" ब्रांडिंग और रियर ग्रिल पर हेरिटेज बैज पुराने Porsche 356 की याद ताजा कराते हैं।
Porsche 911 Spirit 70: रेट्रो फील वाला केबिन
इंटीरियर में भी रेट्रो स्टाइल बरकरार रखा गया है। सीट्स, डोर पैनल्स, ग्लव कम्पार्टमेंट और बूट मैट्स पर 'पाशा' फैब्रिक पैटर्न इस्तेमाल किया गया है, जिसमें ब्लैक और ओलिव नियो रंगों में ग्राफिक चेकरबोर्ड डिजाइन है। यह वही पैटर्न है जो पोर्शे ने 70 के दशक के अंत और 80 के दशक की शुरुआत में अपनाया था। एक ऑप्शनल पैकेज के जरिए इस डिज़ाइन को डैशबोर्ड ट्रिम और सीट बैक पर भी बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें...भूल जाओ पुरानी कीमतें, अब इस SUV को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए
केबिन में बेसाल्ट ब्लैक क्लब लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें ओलिव नियो स्टिचिंग ये भी पढ़ें...भूल जाओ पुरानी कीमतें, अब इस SUV को खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपएहै। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी क्लासिक थीम देखने को मिलती है- इसमें 12.65 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें सफेद पॉइंटर्स, हरे डिजिट्स और विंटेज स्टाइल रेव काउंटर दिया गया है। स्पोर्ट क्रोनो स्टॉपवॉच भी इसी रंग संयोजन को फॉलो करती है।
(मंजू कुमारी)